Pages

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

भाई ने भतीजों के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 
डेमो 


ग्राम कुंभीखेड़ा में छोटे भाई ने अपने चचेरे भतीजों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के छोटे भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
कुंभीखेड़ा निवासी बलदेव सिरामे का शव 10 फरवरी को भाई मनीराम के खेत के कुएं में मिला था। मृतक बलदेव के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। मृतक की पत्नी कांता बाई ने पुलिस को बताया 8 फरवरी को वह पति बलदेव के साथ खेत में गई थी। शाम को वह घर लौट आई, पति खेत पर ही था। इसके बाद पति वापस घर नहीं लौटा। जिसका शव मनीराम के खेत के कुएं में मिला। कांता बाई ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में बलदेव की हत्या उसके छोटे भाई मनीराम, भतीजे कैलाश और अनिल द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ। 
भाई के कुएं में ही मिला था शव, पत्नी ने जताई थी हत्या की आशंका 
किसान बलदेव की हत्या करने वाला उसका छोटा भाई और भतीजा। 

इस कारण की बड़े भाई की हत्या 
टीआई एसके अंधवान और मासोद चौकी प्रभारी आरके मीणा ने बताया बलदेव और मनीराम ने मिलकर खेत में कुआं खोदा। लगभग 12 फीट खुदाई पर कुएं में पानी निकल आया। पानी लगने पर 8 फरवरी को बलदेव, मनीराम, भतीजे कैलाश और अनिल खेत में खुशी मना रहे थे। इस दौरान मनीराम ने अपने बड़े भाई बलदेव को कुएं का पानी देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर मनीराम, कैलाश और अनिल ने मिलकर बलदेव के साथ विवाद किया। विवाद में मनीराम ने कुल्हाड़ी से बलदेव के सिर पर वार कर दिया। जिससे बलदेव की मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने शव को कुएं मे फेंक दिया। 

www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें