Pages

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

ताप्ती सरोवर परिक्रमा मार्ग पर बेहोश मिला युवक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


मुलताई | ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर दसवां घाट के पास एक युवक बेहोश हालत में पड़ा मिला। सूचना पर 108 एंबुलेंस युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। युवक की पहचान चिखलीखुर्द निवासी विट्ठल साबले के रूप में हुई है। सुबह 11 बजे राहगीरों को एक युवक परिक्रमा मार्ग पर पड़ा दिखाई दिया। पहले तो लोगों ने युवक को शराबी समझकर ध्यान नहीं दिया। दोपहर 3 बजे तक युवक पड़ा रहा तो लोगों ने सूचना एंबुलेंस को दी। अस्पताल में युवक की जेब की तलाशी ली तो उसके पास एक खत मिला। इसमें उसका नाम और परिवार के सदस्यों के नाम के साथ गांव का नाम चिखलीखुर्द लिखा हुआ था। इसके बाद युवक के परिजनों से संपर्क हुआ। परिजनों ने पहुंचकर युवक की पहचान विट्ठल के रूप में की। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया। त
                     www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें