Pages

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने दिल्ली रवाना हुए गो भक्त

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 



गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए दिल्ली में 18 फरवरी को महाआंदोलन होगा। महाआंदोलन में शामिल होने के लिए नगर सहित क्षेत्र के गो भक्त शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि महाआंदोलन में जाने वाले गोभक्तों को बाजेगाजे के साथ नगरवासियों ने रवाना किया। दोपहर में सभी गोभक्त ताप्ती मंदिर पहुंचे। जहां मां ताप्ती का पूजन कर गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए होने वाले महाआंदोलन को सफल करने के लिए प्रार्थना की। गो क्रांति दल के गणेश साहू, दिनेश कालभोर, योगेश साहू, सचिन विश्वकर्मा, सुरेश पंवार, रितेश पंवार, महेंद्र साहू, धर्मेश साहू आदि युवा दिल्ली के लिए रवाना हुए है।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें