ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
www.graminmedia.com
ग्राम देवडोगरी से किसान मोहन नरवरे ने जानकारी में बताया की उसकी पांच एकड़ की गेहू की खराई में आग लग जाने से करीब 1 लाख 20 हजार की फसल और बाजू में रखे पीवीसी पाईप जल करके ख़ाक हो गए। ये किसान मूलता निवासी देवडोगरी का है जो की मुलताई थाने के अंतर्गत आता है। लेकिन खेत गारवहा जो थाना क्षेत्र आठनेर में आता है। इसकी रिपोर्ट किसान ने थाना आठनेर में की है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया। बाजू वाले किसान ने मोबाइल पर सूचना दी। किसान ने इस बारे में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी जानकारी दी। उनके माध्यम से उसको राहत राशि मिल सके। किसान को ये नहीं मालूम की उसको इस आग जनी में कैसे सरकार राहत देगी वे आर्थिक संकट में है। मदद की गुहार ग्रामीण मीडिया के माध्यम से लगाई है। पटवारी को भी जानकारी दी है। आरबीसी के अनुसार पटवारी ने तत्काल राहत राशि देना चाहिय।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें