Pages

शनिवार, 31 मार्च 2018

देवडोगरी के किसान की 1 लाख 20 हजार की फसल जली

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
ग्राम देवडोगरी से किसान मोहन नरवरे ने जानकारी में बताया की उसकी पांच एकड़ की गेहू की खराई में आग लग जाने से करीब 1 लाख 20 हजार की फसल और बाजू में रखे पीवीसी पाईप जल करके ख़ाक हो गए। ये किसान मूलता निवासी देवडोगरी का है जो की मुलताई थाने के अंतर्गत आता है। लेकिन खेत गारवहा जो थाना क्षेत्र आठनेर में आता है।  इसकी रिपोर्ट किसान ने थाना आठनेर में की है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया। बाजू वाले किसान ने मोबाइल पर सूचना  दी। किसान ने इस बारे में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी जानकारी दी।  उनके माध्यम से उसको राहत राशि मिल सके।  किसान को ये नहीं मालूम की उसको इस आग जनी में कैसे सरकार राहत देगी वे आर्थिक संकट में है। मदद की गुहार ग्रामीण मीडिया के माध्यम से लगाई है।  पटवारी को भी जानकारी दी है।  आरबीसी के अनुसार पटवारी ने तत्काल राहत राशि देना चाहिय। 

 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें