Pages

गुरुवार, 22 मार्च 2018

ताप्ती सरोवर में 564 घरों का गंदा पानी रोकने के लिए ‌Rs. 7. 53 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर तैयार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

स्वच्छ ताप्ती 
नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लगाई स्वीकृति की गुहार, स्वीकृत होने के बाद शुरू हाेगा निर्माण कार्य 
नपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीवरेज सिस्टम की स्वीकृति देने की मांग करते हुए। ताप्ती सरोवर में बारिश के पानी के साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी पहुंचता है। गंदे पानी की आवक रोकने के लिए लंबे समय से सीवरेज सिस्टम बनाने की मांग उठ रही है। नगर पालिका ने इसके लिए डीपीआर बनाई है। डीपीआर के अनुसार 7 करोड़ 53 लाख रुपए से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। सीवरेज सिस्टम निर्माण की स्वीकृति के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सीवरेज सिस्टम के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की है। नपा अध्यक्ष शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री ने ताप्ती सरोवर के सौंदर्यीकरण और सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को परीक्षण कर स्वीकृति के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

तीन वार्ड के 564 घरों का पानी होता है जमा 
ताप्ती सरोवर में रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले मुख्य जलमार्ग से पानी पहुंचता है। मुख्य जलमार्ग में ताप्ती वार्ड, पटेल वार्ड और इंदिरा गांधी वार्ड की ओर से आने वाले जलमार्ग भी मिलते हैं। इन जलमार्ग के किनारे बने 564 मकानों का पानी जलमार्ग में जमा होता है। बारिश में मकानों से निकलने वाला पानी सरोवर तक पहुंच जाता है। 



 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें