Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 29 मार्च 2018

महिलाओं ने कहा: जैविक खेती के साथ पशुपालन कर बनेंगे आर्थिक रूप से मजबूत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मुलताई न्नत खेती और बिना मिट्टी के चारे की पैदावार करने का गुर सीखने पहुंचीं महिलाएं। 
 हम महिलाएं भी अपने खेतों में पसीना बहाती हैं। इसके बाद भी उत्पादन कम होने से आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पा रही हैं। लगातार उत्पादन कम हो रहा है। कहीं न कहीं खेती करने में चूक हो रही है। यह बात बुधवार को महिलाओं की कृषि में भागीदारी योजना के तहत खेती के गुर सीखने उन्नतशील किसान राजेंद्र भार्गव के खेत पर पहुंचीं वलनी, पारेगांव और जंबाड़ी गांव की 30 महिलाओं ने कही। उन्नतशील किसान राजेंद्र भार्गव ने महिलाओं को जैविक खेती के साथ पशु पालन करने कर आर्थिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण दिया। राजेंद्र भार्गव ने बताया रसायनिक खादों के उपयोग से जमीन की उर्वरक क्षमता तेजी से कम हो रही है। जिससे उत्पादन कम हो रहा है। मिट्टी का परीक्षण करने के बाद भी पोषक तत्वों की पूर्ति करना चाहिए। जैविक खेती से उत्पादन और जमीन उर्वरक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने पशु पालन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। राजेंद्र भार्गव ने महिलाओं को बिना मिट्टी के मवेशियों के लिए पौष्टिक चारा उगाने की विधि बताई। उन्होंने बताया प्लास्टिक की ट्रे में बिना मिट्टी डाले मक्का, जौ, गेहूं के दाने डालें। 

 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें