Pages

रविवार, 25 मार्च 2018

मुलताई नवासी चिचोली में कार्यरत स्कूल लिपिक की ताप्ती में डूबने से मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

चिचोली के हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ लिपिक गणपति कालभोर की शनिवार को ताप्ती सरोवर में स्नान के दौरान मौत हो गई। गणपति कालभोर मूल रूप से मुलताई के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ बैतूल में रह रहे थे। शुक्रवार को गणपति कालभोर मुलताई के अांबेडकर वार्ड में रह रही अपनी मां से मिलने आए थे। शनिवार सुबह 9 बजे गणपति अपनी मां शशिकला और पुत्र अमित से ताप्ती सरोवर में स्नान करने जाने का कहकर बाइक से निकले थे। सुबह 11 बजे तक वे घर वापस नहीं लौटे। उनके पुत्र अमित ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया। रिसीव नहीं होने पर स्टेशन रोड पर रहने वाले चाचा रमेश के घर जानकारी ली। वहां भी पिता के नहीं मिलने पर अमित ताप्ती सरोवर पहुंचा। जहां राममंदिर के सामने स्थित घाट पिता के कपड़े और मोबाइल नजर आया। मंदिरों और आसपास तलाश की लेकिन पिता कहीं भी नजर नहीं आए। अमित ने पड़ोस में रहने वाले अनीष नायर को जानकारी दी। अनीष ने सरोवर तट पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सैनिक कृष्णा इंगले ने स्नान कर रहे युवाओं की मदद से सरोवर के पानी में गणपति कालभोर की तलाश की। इस दौरान घाट से कुछ दूरी पर पानी के अंदर गणपति कालभोर का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 

गणपति कालभोर

| www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें