ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार से जानकारी में आया की,
नपा अध्यक्ष ने ताप्ती सरोवर और कुंडों की स्थिति से गडकरी को अवगत कराया।
मुलताई नगर का विकास हर व्यक्ति चाहता है।
अभी तक जो ताप्ती सरोवर से संबधित कार्य हो रहे है। उससे आम जनता खुश नहीं है. जैसे 1 करोड़ की लागत से छोटे तालाब से विरुल रोड तक का जल निकासी नाले की चौड़ाई कम है। काम की गुणवत्ता भी ठीक नहीं
,ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर 81 लाख की लागत से बनने वाला डोम और ताप्ती नदी को
ग्रामीण मीडिया को समाचार पत्र से जानकारी में आया की हाल में ही नगर विकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने केन्द्री मंत्री से मुलाक़ात के पर आज की स्थिति में
बिना भूमि की डीपीआर नगर में चर्चा का विषय है। आज भी जिन निर्माणों की बात हो रही है। वे कुंड निजी भूमि में है। इस बार भी आनन फानन में कार्ययोजना बन करके जाएगी और बाद में ठेकेदार जैसी मर्जी काम करके चलता बनेगा।
ताप्ती उद्गम स्थल और सरोवर के विकास के लिए परियोजना स्वीकृत करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने केंद्रीय परिवहन एवं जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।
नागपुर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री गडकरी को नपा अध्यक्ष शर्मा और अनीष नायर ने सरोवर में साफ पानी पहुंचे इसके लिए बनाई सीवर लाइन की डीपीआर से भी अवगत कराया। नपा अध्यक्ष ने बताया केंद्रीय मंत्री गडकरी से ताप्ती सरोवर के विकास के लिए केंद्र से विशेष परियोजना स्वीकृत करने की मांग की है। इसके साथ सरोवर के घाट निर्माण, ताप्ती के प्राचीन कुंडों के जीर्णोद्धार, सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज दिलाने का अनुरोध किया है। इसके साथ नगर में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी चर्चा की। अनीष नायर ने बताया केंद्रीय मंत्री को सरोवर और प्राचीन कुंडों के फोटोग्राफ भी दिखाए।
नपा अध्यक्ष ने बताया केंद्रीय मंत्री ने ताप्ती सरोवर के विकास के लिए परियोजना स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ताप्ती सरोवर तक सीवर लाइन के लिए राज्य शासन से प्रस्ताव आने पर केंद्र सरकार से स्वीकृति में पूरा सहयोग करने की बात कही।
www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें