Pages

मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

आ गया है चुनाव की बोनी का मौसम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


आज मंगलवार मुलताई में   अरिहंत  में शाम 5 बजे NEWS 18 मध्यप्रदेश छतीसगढ़ ने कहता है वोटर विषय पर वाद-विवाद का चैनल पर प्रकाशित करने हेतु मुलताई विधान सभा को आधार बना करके सत्तारूढ़ पार्टी भाजापा  विपक्ष कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता के अलावा कुछ स्थानीय गैर राजनैतिक नागरिको को आमंत्रित करके सत्तारूढ़ पार्टी की नब्ज टटोलने  किया।
  भाजापा की और से जिलापंचायत सदस्य राजा पॉवर ,नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा पार्षद गण  पार्टी के पदाधिकारी हाजिर थे। विधायक चंदशेखर देशमुख भोपाल में होने के कारण नहीं थे। 
दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व विधायक डॉ बोडखे,मोहन सिंह परिहार, राजरानी परिहार,हाजी शम्मी खान , संजय अग्रवाल ,अधिवक्ता कालूसिंह रधुबंशी, किशोर सिंह  परिहार,बंधु पवार , सपा से अनुरुद्ध  गुरूजी के अलावा स्थानीय नागरिक थे.पूर्व विधायक कांग्रेस के न आने का कारण पता नहीं हुआ।  वे अनुपस्थित थे। 
मुख्य मुद्दों में पेयजल संकट,बेरोजगारी ,पवित्र नगरी में प्रतिबंधित वार्डो में शराब की बिक्री , भावंतर एक धोखा , किसान परेशान, विधुत बिल के झटके, फसल बीमा और मुआवजा राशि,नेता मस्त और जनता त्रस्त     इसकी एक विशेषता ये रही की बहस तो बहुत हुई। लेकिन बहका कोई नहीं ,कुल मिला करके विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट दिखने लगी है। कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है। . 

 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें