Pages

शुक्रवार, 11 मई 2018

दिव्यांग बालिका के पेट पर चढ़ी पिकअप, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

दुकान से चाॅकलेट लेने जा रही  10 साल की दिव्यांग बालिका के  पिकअप की  चपेट में आने  से मौके पर ही  मौत हो गई।  बालिका की मौत से परिजन सदमे  में हैं। घोड़ाडोंगरी  निवासी 10  वर्षीय मीना विश्वास पिता कमल  विश्वास अपने माता-पिता के साथ  शांतिपुर में अपनी मौसी के यहां  शादी में आई थी। दिव्यांग मूकबधिर बालिका  अपनी मां से सिक्का लेकर चॉकलेट लेने घर से निकली। दुकान जाते  समय सिक्का उसके हाथ से गिर गया। सिक्का पिकअप के पहिए के  नीचे पहुंच गया। पिकअप चालक  गाड़ी रिवर्स लेने के लिए गाड़ी  स्टार्ट कर चुका था। बताया जा  रहा है कि बालिका सिक्का उठाने  के लिए झुकी तभी ड्राइवर ने बिना  देखे गाड़ी रिवर्स ले ली। जिससे  पिकअप का पहिए दिव्यांग बालिका  के पेट पर चढ़ गया। जिससे  बालिका की मौत हो गई। बालिका  जिस गाड़ी की चपेट में आई वह  भी घर की ही है। मिली जानकारी  के अनुसार चोपना पुलिस ने मौके  पर पहुंचकर मर्ग कायम किया।  घोड़ाडोंगरी में शव का पोस्टमार्टम  करवाकर कार्रवाई शुरू की गई है। www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें