Pages

शनिवार, 19 मई 2018

रात में आंगन में सोया था युवक सुबह फांसी पर लटका मिला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

 ग्राम सोनोरा में युवक ने लगाई फांसी 


 सोनोरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हनुमान मंदिर की आरती से लौटकर महादेव गव्हाड़े घर के  आंगन में सो रहा था। उसके माता-पिता घर में सो रहे थे। सुबह  नींद खुली तो महादेव फांसी पर लटका दिखा। पिता रामराव  गव्हाड़े और मां कला बाई ने बताया गर्मी के कारण महादेव रात  में आंगन में सोता था।  रात में भी वह खाना खाकर आंगन में सो गया। उसने रात  में कब फांसी लगाई पता ही नहीं चला। सुबह नींद खुली और  बाहर आकर देखा तो बेटा महादेव फांसी पर लटका था। ग्रामीणों  ने बताया महादेव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर  भाग लेता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है 
www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें