Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 23 मई 2018

सपा नेता ने उप जेलर पर लगाया बंदियों के साथ मारपीट कर राशि वसूलने का आरोप


ग्रामीण मीडिया सेण्टर| से चर्चा में सपा नेता अनिल सोनी ने जानकारी में बताया कि ,उप जेल में पदस्थ उप जेलर पर बंदियों के साथ मारपीट करने और अवैध रूप से राशि वसूलने का आरोप लगाया है। अनिल सोनी ने इस संबंध में डीजी जेल को भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। अनिल सोनी ने बताया वह एक प्रकरण में 20 दिनों तक जेल में बंद रहे। इस दौरान यह बात सामने आई उप जेलर एश्वर्य मिश्रा बंदियों से मारपीट करते हैं। बंदियों के परिजनों को धमका कर अवैध रूप से राशि वसूली जाती है। बंदियों के रिश्तेदार अपने परिजन को प्रताड़ना से बचाने के लिए उप जेलर को मांगी हुई राशि देते हैं। उन्होंने ने बताया उसके परिवार से भी उप जेलर ने दस हजार रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर लिखा पढ़ी कर होशंगाबाद जेल भेजने की बात कही थी। न्यायालय से 20 साल की सजा हुई एक बंदी के माध्यम से उपजेलर अन्य बंदियों के परिजनों से रुपए वसूले जाते थे। अनिल सोनी ने जेलर पर उपजेल में पानी का संकट बताकर टैंकर से पेयजल परिवहन के नाम पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया है। 

 एश्वर्य मिश्रा, उप जेलर मुलताई अनिल सोनी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उपजेल में बंद रहने के दौरान अनिल सोनी ने विशेष सुविधा मांगी थी। जिसे नहीं दी गई। इसी वजह से आरोप लगाया है।  
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें