Pages

मंगलवार, 22 मई 2018

गौर से देखो इस चेहरे को जानकारी हो तो सूचना दे



ग्रामीण मीडिया सेण्टर को मोबाइल पर रौनक अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि, ताप्ती सरोवर के पास उनके चाचा श्री संतोष अग्रवाल के निवास पर एक युवक दीवाल फांद करके अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। उसको उनके कर्मचारीओ ने देखा। यह युवक ने उनसे नजर बचा करके सीधे घर के अंदर प्रवेश किया। तत्काल उनके कर्मचारीओ ने उसको पकड़ करके पुलिस थाना मुलताई पहुंचाया. पकड़ने के बाद उन्होंने उसके नाम,पता और प्रवेश करने के बारे में जानकारी पता  लगाईं तो उस व्यक्ति ने स्वयं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 
उक्त दिन दहाड़े घर में प्रेवश को लेकर आम जनता में भय के हालत है. कुछ दिनों पूर्व गांधी चौक में कमरुद्दीन मुल्ला के निवास से दो युवक सोने के कंगन लेकर नदारत हो गए थे।  आज ताप्ती श्री क्षेत्र से सूरजमल आश्रय परिसर जिसके चारो ओर  से सुरक्षा के लिए ऊंची ऊंची दीवाल को फांद करके अंदर गया। पुलिस को भी अपने बारे में कुछ नहीं बता रहा है।  पुलिस अंदाज से बोल रही है कि ये पागल हो सकता है।  अगर ये डॉक्टरी परीक्षण में पागल है तो इसके पागल खाने भेजे अन्य था, जेल भेजे इस प्रकार से अगर देर रात की ट्रेन में बिना जांच के छोड़ देंगे तो ये दुबारा किसी के घर में घुस कर चोरी या अन्य अप्रिय घटना घटित कर सकता है। नगर में रोष व्याप्त है। ग्रामीण मीडिया के पाठको से अनुरोध है की, अगर वे इस व्यक्ति को पहचानते है तो इसके नाम पता की जानकारी दे।  जो मुलताई पुलिस को दी जा सके।  जिससे की उनको इस प्रकरण में मदद मिले। 

| www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें