Pages

गुरुवार, 31 मई 2018

ताप्ती नाले की खुदाई में मात्र छः फीट पर पानी मिला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

ग्राम सांडिया से प्राप्त जानकारी से पता चला है कि , आज ग्रामीण ग्राम से उपसरपंच के द्वारा JCB मशीन से ताप्ती नदी के नाले की खुदाई की तो अचानक 6 फीट की गहराई पर से पानी आने लगा। देखते देखते उस में पानी जमा होने से  खुदाई काम रोकना पड़ा।  इस घटना से एक बात तो साफ है कि, पुरे इलाके में एक हजार फिट तक के नलकूप सूखे जा रहे है। पुराने 700 फीट  के बोर सुख रहे है। मुलताई नगर की जल आपूर्ति    सांडिया से ही हो रही है।  कुल मिला कर प्रमाणित तौर पर ये कहाँ जा सकता है की इस नाले की अगर गहराई मुलताई से सांडिया तक दस फिट कर  दे तो ये नाला एक जीवित नदी में बदल सकता है।  इस नवतपे में बड़े बड़े कुए, नलकूप सुख गए है वहा छः फिट पर पानी।  शासन की योजना भी है की हर पुराने नदी नाले, जल स्त्रोतों का गहरीकरण हो।  समाज सेवी संस्था और पंचायते इस काम में लगी भी है।  ये काम बड़ा है इसमें शासन काम अपने हाथ में ले। साथ ही मुलताई से सांडिया तक ताप्ती सरोवर के इस निकासी मार्ग की गहराई की जाए मुलताई और आजु बाजू के कुए, तालाब, नलकूप और इस नाले में भी साल भर पानी रहेगा।  सांडिया में इस पानी को लेकर आम ग्रामीणों में खुशी का वातावरण है।  ग्रामीण दर्शन के लिए आ रहे है।  उनका मानना है की माँ ताप्ती का आशीर्वाद है। शासन और प्रशासन ध्यान दे।  अभी भी समय है।  रोड निर्माण ठेकेदार से भी नियमानुसार काम करवाया जा सकता है।  अभी इसी साइड पर काम चालु है।  
| www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें