Pages

रविवार, 20 मई 2018

पाठशाला लगाकर किसानों को सीखाए सहायक रोजगार के तरीके

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई। जुनापानी में कृषक पाठशाला में किसानों को बताए उन्नत खेती के तरीके, ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जुनापानी में आत्मा परियोजना के तहत किसान पाठशाला लगाकर किसानों को खेती के साथ सहायक रोजगार करने के तरीके बताए। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए सहायक रोजगार करने की समझाइश दी। 
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जुनापानी में कृषक पाठशाला लगाकर आदिवासी किसानों को खेती करने के तरीके सीखाए। उन्नत कृषक राजेंद्र भार्गव ने जैविक खेती करने के तरीके के साथ इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशु पालन, दूध व्यवसाय करने पर भी जोर दिया। 
उन्होंने कहा पशु पालन करने से किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकता है। पशुओं के गोबर से खाद भी बनता है। उद्यानिकी विभाग की प्रीति रहांगडाले ने रासायनिक खाद और कीटनाशक का उपयोग कम करने की समझाइश दी। कम लागत में अधिक पैदावार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उमेश चौहान ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर आधुनिक खेती के तरीके बताए। इसके साथ किसानों को जैविक खाद से तैयार फसलों का भी निरीक्षण कराया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें