ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई ,चौथिया
मुलताई ब्लॉक के ग्राम चौथिया से दो नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। एक बालिका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसकी 17 वर्षीय पुत्री और उसकी सहेली बुधवार दोपहर से लापता है। दोनों की रिश्तेदारी सहित संभावित ठिकानों में खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला है। बालिका के पिता ने दोनों के अपहरण का संदेह जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
मुलताई क्षेत्र में नाबालिक लड़कीओ के संबंध में घटनाए बहुत अधिक हो रही है। शासन और प्रशासन ने इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एक तरफ नाबालिकों के बारे में फांसी जैसी सजा के प्रवधान आ गए है। मुलताई में इस प्रकार के नियमो के बाद भी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। उल्टा बेखौफ अपराध बड़ रहे है। विधायकजी ध्यान दे।
www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें