Pages

शनिवार, 26 मई 2018

बैतूल, फिर एक परेशान किसान फांसी पर झूला,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 


चिचोली के पास आज फिर एक किसान ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। नाराज ग्रामीणों ने इसे लेकर हाइवे जाम कर दिया है।बताया जा रहा है कि बैक कर्मी कर्ज का तकादा कर बीते दो दिन से उसके घर के चक्कर लगा रहे थे। मृतक अम्मू पिता जिराती उइके पाठाखेड़ा के ढ़ाना राजा बैठक का रहने वाला था ।उस पर 2 लारव से अधिक का कर्ज था
बताया जा रहा है कि उसने आज सुबह , खेत मे  फासी लगाई।
नाराज ग्रामीणों ने हाईवे 69 A पर  चक्का जाम कर दिया है।
एस बी आई बैक वाले तीन  दिन से कर्ज बसूलने  मृतक घर पर चक्कर लगा रहे
 थे।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें