मुलताई | साहब, हाईवे पर बिरुल बाजार चौराहे पर आए दिन एक्सीटेंड हो रहे हैं। अधिकांश दुर्घटनाओं में वाहन चालक मौत के मुंह में समा गए हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जाना चाहिए। ओवरब्रिज नहीं बना तो आए दिन दर्दनाक घटनाएं होते रहेंगी। यह बात शनिवार को सेन समाज संघ के सदस्यों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कही। कांग्रेस नेता हाजी शमीम खान के नेतृत्व में पहुंचे सेन समाज संघ के सदस्यों ने उनकी मांग को सड़क परिवहन मंत्री तक पहुंचाने की मांग की। सेन समाज संघ के यादोराव निंबालकर, प्रभाकर बोरकर, दिलीप रायपुरे, गणेश सराठे, अशोक आस्करकर, रामप्रसाद नगदे, खुशालीराम कडुकार आदि ने कहा 28 मई की रात में सेन समाज संघ के सदस्य और भाकपा नेता संतोष सराठे की भी बिरुल बाजार चौराहे पर कार की टक्कर से मौत हो चुकी है। इसके पहले भी इस स्थान पर हादसे हुए हैं। बिरुल बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालकों को हाईवे से तेज रफ्तार से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। यही कारण है इस स्थान पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। चौराहे पर ओवरब्रिज बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही सेन समाज संघ ने मृतक संतोष सराठे के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
तवा नदी में फेंक रहे पोल्ट्री फार्म में मरे मुर्गे-मुर्गियां, बिमारी फैलने का अंदेशा
|
मुलताई| नेशनल हाईवे पर ग्राम नगरकोट के पास तवा नदी पर पोल्ट्री फार्म के मरे हुए मुर्गे मुर्गियां फेंके जा रहे हैं। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। मृत मुर्गे मुर्गियों की दुर्गंध से आसपास खेतों में काम करने वाले किसान भी परेशान हैं। किसान ओमकार साहू, बलवीरसिंह, सुरेंद्रसिंह सहित अन्य किसानों ने बताया आसपास स्थित पोल्ट्री फार्म में मरने वाले मुर्गे मुर्गियों को वाहन में भरकर नदी के किनारे लाकर फेंका जा रहा है। जिससे बीमारी फैलने का डर सता रहा है। नदी में गंदगी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाना चाहिए।

|
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें