Pages

सोमवार, 9 जुलाई 2018

चुनाव से पहले मुलताई भी जिला बन सकता है

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया के राजधानी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है की, जिस प्रकार से टीकमगढ़ जिले की तहसील निवाड़ी को  मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय वल्ल्भ भवन भोपाल दिनांक 6 /7 /2018 के आदेशा अनुसार मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 (क्रमांक 20 ) की धारा 13 की उपधारा   (2) प्रस्ताव से निवाड़ी, ओरछा एवं पृथ्वीपुर को समाहित करके निवाड़ी को प्रदेश का 52 वा जिला घोषित किया है।           ठीक उसी प्रकार से चुनाव के पहले मुलताई को  भी मिल सकता है , प्रदेश में  53 वा नम्बर के  जिला बनने का अवसर।   निवाड़ी  टीकमगढ़ जिले की तहसील है ,  वह उत्तर प्रदेश सीमा पर है। मुलताई महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर ये समानता है।  जिस प्रकार से सीएम ने  निवाड़ी में अपनी पूर्व घोषणा का वादा निभाया।  ठीक इसी प्रकार से  मुलताई को भी मिल सकता है, जिला बनने  का तोफा।  यह भी अटकले तेज है की, मुलताई विधान सभा को  एक नया चेहरा,  भाजपा  के प्रत्याशी के रूप में   सीएम और पीएम के  करीबी  हेमंत  राव देशमुख। ये अटकले लगाई जा रही है की जिले और प्रत्याशी दोनों घोषणा एक साथ भी हो सकती है। 
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें