ग्रामीण मीडिया संवाददाता
क्लीन तापी-ग्रीन मुलतापी के नारे के साथ 8 साल पहले ताप्ती जन्मोत्सव पर नगर पालिका ने पौधों का प्रसाद देना शुरू किया था। इसके बाद से यह क्रम लगातार जारी है। आठ सालों में नगर पालिका ने 2 लाख 28 हजार रुपए के 14 हजार पौधे बांट दिए हैं। हर साल 14 हजार रुपए से लेकर 58 हजार रुपए के पौधे खरीदकर बांटे गए हैं। इसके बाद भी नगर में हरियाली नजर नहीं आ रही है। पौध वितरण के दौरान नगरवासी धक्का-मुक्की के बीच पौधे लेकर जाते हैं लेकिन इन्हें लगाकर पालना भूल जाते हैं। जिससे हजारों पौधों का वितरण होने के बाद भी लगभग सात सौ पौधे ही पनप सके हैं।
|
नगर पालिका ने 8 साल में बांटे 2 लाख 28 हजार रुपए के 14 हजार पौधे, 700 आ रहे नजर
वर्ष 2016 और 2017 से नगर पालिका ने ताप्ती जन्मोत्सव पर पौधों का वितरण बंद कर स्वयं लगाना शुरू किया। पौध रोपण के लिए पहले जगह चिंहित की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इसके बाद इनकी देखरेख शुरू हुई। विभिन्न संस्थाओं को भी पौधे दिए गए। नगर पालिका ने मोक्षधाम, मंगलवार बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, कब्रिस्तान, थाना परिसर, मेघनाथ मंदिर परिसर, स्कूल परिसर सहित अन्य स्थानों पर लगभग 12 सौ पौधे रोपे। जिसमें से 700 पौधे पनप पाए है। इस साल नगर पालिका ने 24 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
कब कितने बांटे पौधे
|
www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें