Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 11 जुलाई 2018

युवती की हत्या कर पन्नी में पैक कर फेंका, जंगल में मिला एक और महिला का शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
फ़ॉलोअप

 बीजादेही एवं शाहपुर थाना क्षेत्र में  युवती और महिला का शव मिलने  से सनसनी फैल गई। शाहपुर  में युवती का शव नाले के पास  पॉलीथिन में पैक मिला, जबकि महिला का शव जंगल में पहाड़ी  पर पड़ा मिला। दोनों के शव करीब  8 से 15 दिन पुराने बताए जा रहे  हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और  बैतूल से एसएफएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। एसएफएल टीम  ने घटना स्थल की बारीकी से  जांच की। युवती का शव पॉलीथिन  में पैक होने से हत्या की आशंका जताई है। वहीं महिला का शव क्षत- विक्षत हा़े चुका था।  पुलिस दोनों के शव को  मंगलवार काे पीएम के लिए शाहपुर  लेकर पहुंची। शव खराब होने से  शाहपुर में पीएम नहीं हो सका। दोनों  के शव को पीएम के लिए भोपाल  भेजा। पुलिस आसपास के गांवों में  लापता युवतियों एवं महिलाओं की  जानकारी जुटा रही है।

पॉलीथिन में पैक कर मिला युवती का शव
शाहपुर थाने के महाकाल ढाबे के टेकरीपुरा डेम के नाले में युवती का शव पॉलीथिन में  पैक मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस  को दी। शव को पॉलीथिन में बांधकर नाले  के पास दफनाया था। जिसे जानवरों ने खोद कर बाहर निकाल दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को दफनाया होगा।  एसआई विजय द्विवेदी ने बताया शव 8 से 10  दिन पुराना है। शरीर पर नीली टॉप एवं जींस  है। शव के पास लाल चुनरी भी मिली है। शव पॉलीथिन में लिपटा था। मृतिका की उम्र करीब  20 साल है। शव के दाहिने हाथ में कलावा बंधा है।  आठ दिन से लापता है युवती, परिजन पहुंचे  शव देखने: शाहपुर के पास के गांव की एक  युवती आठ दिन से लापता है। परिजनों ने  पुलिस में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है।  मंगलवार को परिजनों को जब युवती के शव मिलने की जानकारी लगी तो वह शाहपुर  अस्पताल पहुंचे। जहां कपड़े से शव की  शिनाख्त करने के प्रयास किए, लेकिन  पहचान नहीं हो सकी। इन बिंदुओं पर होगी जांच: {युवती से दुष्कर्म कर  हत्या कर शव को दफनाया गया हो। {हाईवे  के करीब होने से जिले के बाहर हत्या कर शव पॉलीथिन में बांधकर यहां लाया गया है।
2 हजार फीट ऊपर पहाड़ी पर मिला महिला का शव
बीजादेही थाने के मूढ़ा एवं काजीतालाब के   बीच पहाड़ी पर जंगल में मवेशी चराने गए   चरवाहे ने महिला का शव पड़ा देखा। जिसकी   सूचना पुलिस को दी। महिला का शव सड़क   की 2 किमी दूर जंगल में करीब 2 हजार फीट   की ऊंचाई पर पहाड़ी पर मिला। जो 20 दिन   पुराना बताया जा रहा है। शरीर पर पीली साड़ी,   गहरे नीला ब्लाउज थे। मृतिका की उम्र 20   से 25 वर्ष है। थाना प्रभारी बसंत आहके ने   बताया मामला संदिग्ध है। आसपास के गांव  की कोई भी लापता नहीं है। शव को भोपाल   भेजा है। पीएम रिपोर्ट होने के बाद ही मौत के   कारणों का खुलासा होगा।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें