Pages

बुधवार, 11 जुलाई 2018

शौच करने बाहर गए युवक पर जंगली सूअर का हमला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




गोनीघाट में रहने वाला आदिवासी  युवक शौच करने गांव से बाहर  नाले किनारे गया था। शौच के बाद जंगली सूअर से उसका सामना हो  गया। सूअर को देखकर पहले तो  युवक भागने लगा, लेकिन सुअर ने  उसका पीछा कर मुंह से जांघ को  पकड़ लिया। मौत को सामने देखकर  युवक ने हिम्मत कर जंगली सूअर  के दोनों जबड़े को हाथ से ताकत  लगाकर हटाया। इस बीच जंगली  सुअर के दांत भी उसके दोनों हाथों  में गड़ गए। इसके बाद भी युवक ने  हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद पहुंचे  आधा दर्जन ग्रामीणों ने जंगली सूअर  को जंगल में खदेड़ दिया। घटना में  घायल युवक को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया है।  बैतूल ब्लॉक के गोनीघाट जंगल  से सटा होने के कारण अक्सर जंगली  सूअर गांव के पास आ जाते हैं।  सोमवार शाम को गांव का रहने वाला पप्पूपिता फूले सिंग ( 30) जंगली  सुअर के हमले में घायल हो गया।  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जंगली सूअर के हमले से उसकी  दाईं जांघ तथा दोनों हाथ लहुलुहान  हो गए। ग्रामीणों और वनविभाग के  कर्मचारियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  उसकी हालत ठीक है।
www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें