Pages

सोमवार, 13 अगस्त 2018

महिला अतिथि विद्वान ने प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में हुई बेहोश महिला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


बैतूल| जेएच कॉलेज की एक महिला अतिथि विद्वान ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप गंज थाने में लगाया। थाना प्रभारी को शिकायत बताने के दौरान वह बेहोश हो गई। महिला को डायल 100 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया जेएच कॉलेज की एक महिला कर्मचारी थाने आई थी। प्राचार्य पर कॉलेज में अधिक समय तक काम कराने एवं प्रताड़ना का आरोप लगा रही थी। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचा है। प्राचार्य डॉ. राकेश तिवारी ने बताया महिला अतिथि विद्वान है वह आज कॉलेज देरी से आई। कॉलेज में प्रवेश चल रहा है इसलिए सुबह 8 से रात 8 बजे तक कॉलेज खुला रहा है। महिला अतिथि विद्वान सारनी से आना-जाना करती है।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें