Pages

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

फांसी पर लटकी नाबालिग बुजुर्ग का शव मेढ़ पर मिला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


शाहपुर| चोपना थाना क्षेत्र में रविवार  दो अलग-अलग स्थानों से 2 मर्ग कायम हुए। एक मामले में थाना क्षेत्र  की एक नाबालिग ने अपने घर के  पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने के कारणों का  खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा  चोपना थाने के कोलिया वनग्राम में  एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव खेत  की मेढ़ पर मिला। कोलिया वन ग्राम निवासी बाबूलाल पिता भगलू  का मकान खेत पर है। शनिवार की  रात उसके परिवार वाले उसे छोड़कर  कहीं गए थे। रविवार सुबह बाबूलाल  का शव खेत के एक हिस्से में पड़ा  मिला। मृतक के पुत्र रामदयाल की  सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर  जांच में लिया है।


 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें