ग्रामीण मीडिया संवाददाता पानी के लिए प्रदर्शन करती हुईं आमाबघोली की महिलाएं
ग्राम कामथ के बाद अब ग्राम पंचायत डिवटिया के सम्मिलित ग्राम आमाबघोली के ग्रामीणों को इस बारिश के मौसम में भी जल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से जल प्रदाय नहीं हो रहा है। परेशान महिलाएं शनिवार को खाली बर्तन लेकर गांव की सीमा पर पहुंचीं और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
महिलाओं ने बताया पिछले एक सप्ताह से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी सरपंच-सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरपंच और सचिव गांव में आकर समस्या सुनने को भी तैयार नहीं हैं। महिलाओं ने बताया गांव की सीमा पर आकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य सरपंच और सचिव के कानों तक अपनी समस्या पहुंचना है। सरपंच लक्ष्मण परिहार ने बताया ट्यूबवेल के लिए नए मोटर की व्यवस्था की है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
कुएं का पानी पीकर हो रहे बीमार
महिलाओं ने बताया बारिश के मौसम में कुएं का पानी पीकर ग्रामीण बीमार भी हो रहे हैं। संतरी बाई, लक्ष्मी बाई, सुभद्रा बाई, तारा बाई, राघव सिंह, गेंद सिंह, विद्वान सिंह सहित अन्य बीमार हो चुके हैं। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है।
www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें