मुलताई में आज रेलवे स्टेशन चौराह पर बिना कारण एक अज्ञात व्यक्ति ने कोचिंग से लौट रही बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा। लड़की हालत गम्भीर होने से नागपुर रिफर किया। नगर में रोष है। लड़की के पिता ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा वीडियो में देखें| जानकारी अनुसार मुलताई में रेलवे स्टेशन चौक पर टूशन पढ़कर लौट रही बालिका रोशनी पर अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया| बालिका इस समय अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी| व्यक्ति ने बालिका के सर पर दो जगह वार किया जिसके बाद उसे गंभीर चोट आयी| मुलताई में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे तुरंत नागपुर रेफेर कर दिया गया| बालिका पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है| खबर लिखने तक बालिका की हालत नाजुक बानी हुई थी| इस घटना के बाद पुलिस डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और हमलावर को ले गई|
www.graminmedia.com
ऐसे लोगो को सड़क पर चलने ही नहीं देना चाहिए पागल खाने में बन्द होना चाहिए था
जवाब देंहटाएंशराब की सभी दुकानों को तो जला ही देना चाहिए।
जवाब देंहटाएं