Pages

शनिवार, 10 नवंबर 2018

चौथिया के पास बाइक भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


प्रभातपट्टन मार्ग पर ग्राम चौथिया के   पास सोयाबीन आइल मिल के सामने   गुरुवार रात को दो बाइक की भिड़ंत   हो गई। घटना में एक युवक की मौत   हो गई। वहीं दो युवक गंभीर घायल   हो गए। गुरुवार रात 11.30 बजे के   आस-पास खापा उमरिया निवासी   कमलेश धुर्वे रिश्तेदार नीलू धुर्वे के   साथ बाइक से प्रभातपट्टन से वापस   गांव जा रहा था।   सोयाबीन आइल मिल के पास   मोड़ में सामने से बाइक से आ रहे   मंगोनाखुर्द निवासी रूपेश गणेशे   की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर   होने के बाद तीनों मार्ग के किनारे   गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने   सड़क किनारे बाइक को क्षतिग्रस्त  और घायलों को देखा तो इसकी   सूचना डायल 100 को दी। डायल   100 मौके पर पहुंची और घायलों   को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर   ने कमलेश धुर्वे को मृत घोषित कर   दिया। रूपेश गणेशे के सिर और   पैर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक   उपचार के बाद जिला अस्पताल   रैफर किया। नीलू को कमर के पास   चोट आई है।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें