Pages

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

शादी का झांसा देकर 1 साल से कर रहा था रेप, गर्भपात भी कराया, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

आमला| थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा  देकर युवक एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था।  किशोरी ने आमला थाने में युवक के खिलाफ मामला  दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया सूरज उइके  निवासी देवपिपरिया का उसके साथ प्रेम प्रसंग था। युवक  ने देव पिपरिया स्कूल के पास उसके साथ दुष्कर्मकिया।  इसके बाद से युवक पिछले एक साल से शादी का झांसा  देकर लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। गर्भवती होने  पर दो बार गर्भपात भी करवाया। आरोपी ने अब पीड़िता  के साथ शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने  आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।


 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें