Pages

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

मुलताई विधायक चंदशेखर देशमुख ने समर्थन किया रेल रोको आंदोलन को

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


मुलताई में जन आंदोलन मंच के तत्वाधान में रेल रोको आंदोलन में आज मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने भी धरना देकर।  भोपाल से दिल्ली तक शीध्रता से आन्दोलन कारीओं की बात पहुंचाने का आश्वासन दिया. करीब एक घंटे तक धरना स्थल पर रहे।  अपने अपने विचार रखे और कहा की जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ है।  आंदोलन कारिओ कहा की 6 फरवरी को मुलताई बंद की घोषणा की है।  इसका आप अगुवाई करे आप हमारे जनप्रतिनिधि है। इसी कड़ी में हर दिन शाम को मुलताई के अलग अलग चोहारो पर नुक्क्ड़ सभा हो रही है।  आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।  मुलताई के आजु बाजू के ग्राम वासी भी इस आंदोलन को समर्थन दे रहे है। कल मुलताई में बड़ी संख्या में महिलाओ ने समर्थन दिया और क्रमिक भूख हड़ताल में दिन भर शामिल रही।