Pages

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

फिर बढ़ी,नागपुर-इटारसी पैसेंजर की रद्द अवधि , 28 फरवरी तक नहीं चलेगी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


बैतूल रेलवे प्रशासन ने नागपुर-इटारसी- नागपुर पैसेंजर की रद्द अवधि फिर से बढ़ा दी है। रेलवे ने नागपुर-इटारसी और इटारसी-नागपुर पैसेंजर को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है। पूर्व में पैसेंजर को रैक मेंटेनेंस के लिए 5 नवंबर से 31 दिसंबर तक रद्द किया था। इसके बाद पैसेंजर को 31 जनवरी तक रद्द कर दिया था। अब रेलवे ने पैसेंजर को 1 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द करने का आदेश जारी किया है। पैसेंजर के रद्द होने से छोटे स्टेशन के यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। मध्य रेल नागपुर मंडल के पीआरओ अनिल वाल्दे ने बताया रैक मेंटेनेंस के लिए नागपुर- इटारसी नागपुर पैसेंजर की रद्द अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।