Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

राम मंदिर में मिला पुजारी का लटका शव,एक आंख गायब,?

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आठनेर

आठनेर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती  ग्राम सिवनपाट पर आज राम मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृत पुजारी के हाथ मे चोट के निशान मिले है जबकि उसकी दाहिनी आंख भी गायब मिली है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है लेकिन पुलिस को मिले एक सुसाइट नोट ने पूरे मामले को और अधिक उलझा कर संदिग्ध बना दिया है। 

आज सुबह ताप्ती नदी के किनारे सिवनपाट साइट पर बने राम मंदिर के पुजारी संत सीताराम दास त्यागी ने जब देर तक दरवाजा नही खोला तो आसपास के लोगो ने मंदिर जाकर देखा। खिड़की से झांकने पर पुजारी बैठी हुई हालत में था जबकि उसकी गर्दन फांसी के फंदे पर एक रस्सी से लटकी हुई थी। मौके पर पहुँचे लोगो ने उन्हें फांसी से उतारकर पास लगे बिस्तर पर लिटा दिया और पुलिस को खबर की। मौके पर पहुची एफएसएल टीम ने बारीकी से पड़ताल की है। वृद्ध पुजारी इस मंदिर में बीते 20 से 25 साल से रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे होशंगाबाद जिले के सेमरी हरचंद का रहने वाला था। मौका मुआयना व लाश का निरीक्षण करने के बाद वृद्ध की दाहिनी आंख गायब थी जबकि हाथ पर चोट के निशान ओआये गए है। पड़ोसियों के मुताबिक आठ दिन पहले पुजारी का पड़ोस के दो लोगो से पानी को लेकर विवाद भी हुआ था।इसी वजह से लोग इसे हत्या का मामला मान रहे है जबकि पुलिस के हाथ पुजारी का एक पत्र लगा है जिसे सुसाइट नोट माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस इस मामले में स्पष्ट राय नही दे रही है।
www.graminmedia.com

वाट्स एप पर फोटो अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाले अज्ञात पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई


नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाकर वाट्स एप ग्रुप में पोस्ट करने वाले के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने रिपोर्ट में बुरहानपुर निवासी पराग पर पर फोटो पोस्ट करने का संदेह जाहिर किया है। महिला ने पुलिस को बताया 13 सितंबर 2017 को उसके मोबाइल पर वाट्स एप ग्रुप बनने के संबंध में मैसेज आया था। जिस पर उसकी और उसके बच्चों की फोटो थी। फोटो के नीचे अश्लील शब्द लिखे हुए थे। ग्रुप में उसके परिजनों के साथ परिचित व्यक्तियों को भी जोड़ा गया था। इसके बाद उसे और उसके परिजनों को अलग-अलग मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति फोन कर अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा। 
 www.graminmedia.com

हत्या कर कुएं में फेंका शव, अज्ञात पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  मुलताई 


ग्राम कुम्भीखेड़ा निवासी किसान का शव उसके भाई के खेत के कुएं में मिला था। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मृतक की पत्नी ने हत्या होने की आशंका जताई थी। 
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। किसान बलदेव सिरामे (50) 8 फरवरी को पत्नी कांता बाई के साथ खेत गया था। शाम को कांता बाई खेत से घर आ गई लेकिन बलदेव खेत पर काम करने रुक गया। देर रात तक बलदेव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 10 फरवरी को दोपहर में बलदेव का शव उसके भाई मनीराम के खेत के कुएं में दिखाई दिया। सूचना पर टीआई एसके अंधवान और मासोद चौकी प्रभारी आरके मीणा मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकाला। 
मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान दिखाई दिए। पत्नी कांता बाई ने पति की हत्या कर कुएं में फेंकने की आशंका जताई। टीआई एसके अंधवान ने बताया बलदेव की हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के भाई मनीराम, भतीजे कैलाश सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 

 www.graminmedia.com

मारपीट में चली गई युवक की जान, शादी न होने को लेकर विवाद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|आमला 



शादी न होने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि भाई और भांजे ने मारपीट कर दी। इसमें गंभीर चोट लगने से बड़े भाई रामदयाल की जान चली गई। 
पुलिस ने मामले में छोटे भाई और भांजे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कन्हड़गांव में रामदयाल, दीपक पिता झुम्मक उइके और उनका भांजा सुनील परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। शनिवार रात उन्होंने शराब पी। इसी बीच रामदयाल का परिवार के सदस्यों से उसकी शादी नहीं करने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में भाई दीपक उइके और भांजे सुनील ने पत्थर और हथौड़ी से उसके साथ मारपीट कर दी। गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर दीपक और सुनील को हिरासत में ले लिया। टीआई संतोष चौहान ने बताया मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


 www.graminmedia.com

खेलते-खेलते सूखे कुएं में गिरा मासूम, गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| घोड़ाडोंगरी

Demo Picture

बैतूल| घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अनकावाड़ी गांव में डेढ़ साल का मासूम खेलते समय सूखे कुएं में गिर गया। परिजनों ने मासूम को कुएं से निकालकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार कार्तिक पिता सुखलाल धुर्वे खेलते-खेलते सूखे कुएं में गिर गया। जिला अस्पताल में कार्तिक का इलाज चल रहा है।
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें