Pages

रविवार, 4 मार्च 2018

चुनावी साल का असर दिखा होली पर शांति पूर्ण सम्पन्न हुई होली ,


मुलताई 










मुलताई में हर्ष और उल्लास से होली का पर्व मनाया गया। शांति व्यवस्था के लिए हर चौक चौराहो पर पुलिस तैनात थी। ठेके की शासकीय शराब दुकाने पर ताला था। इसके बाद भी नगर में संचालित अवैध शराब दुकानों और कुछ चयनित ढाबों  पर देशी, अंग्रेजी और कच्ची सब प्रकार की शराब आसानी उपलब्ध थी। तेज गति में वाहनों की आवाजावी थी।  आम आदमी और महिलाये इस कारण से परेशान हुई . कुल मिलाकर  मुलताई थाने में शांति समिति में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी. उनका पालन किसी ने भी नहीं किया।उनके नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं थी।  इसके बाद भी पूर्ण रूप से शांति पूर्ण तरिके से होली का त्यौहार सम्पन्न हुआ।  अभी, रंग पंचमी बाकी है मेरे दोस्त !

चुनावी साल में इस साल होली के पर्व में विशेष आकर्षण रहा नेताओँ  का मतदाताओं का प्रेम। हर चौक पर बड़े बड़े पोस्टर से होली की शुभ कामनाए दी गई।  होली मिलन हुआ। नेताओ के कार्यक्रम में भीड़ कम दिखाई दी।  ये पब्लिक है, सब जानती है।  अंदर क्या है और बहार क्या है, सब पहचानती है। आगे इस प्रकार के कार्यक्रम लोकसभा चुनाव में होंगे। जागमतदाता अब तेरी बारी आई। 
   शाम को प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी मेघनाथ मोहल्ले में पूजा,अर्चना और मेले में बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे। बड़ी संख्या में श्रदालुओं ने पूजा अर्चना करके मेले का आनंद लिया। 


 www.graminmedia.com