Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

मुलताई के पास वाहन दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार दो युवको की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत







मुलताई
वीडियो



नगर से होकर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सोनेगांव बस स्टैंड के पास सुबह 10 बजे लगभग मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर  सवार दोनो युवाओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतको के नाम का अभी खुलासा नही हो पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर युवको के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक युवको के नाम की जानकारी नही लग पायी है।

                      www.graminmedia.com

बड़ी बहन का शारीरिक शोषण करने के बाद छोटी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
पुलिस ने आरोपी को इटारसी से पकड़ा

कोतवाली थाने के टिकारी क्षेत्र  में 10 साल तक बड़ी बहन का   शारीरिक शोषण करने के बाद छोटी   को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने   वाले आरोपी युवक को पुलिस ने   इटारसी से गिरफ्तार किया। आरोपी   शरद मानकर ने पहले बड़ी बहन को   शादी का झांसा देकर 10 साल तक   शारीरिक शोषण किया। इसके बाद   छोटी बहन को प्रेमजाल में फांस   कर उसे लेकर फरार हो गया। बड़ी   बहन की शिकायत के बाद पुलिस   आरोपी की तलाश में जुटी थी।   आरोपी शरद ने 1 मार्च को   अपनी शादी की फोटो फेसबुक पर   अपलोड की थी। इसके बाद पीड़िता   बड़ी बहन ने कोतवाली में मामला   दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस   ने आरोपी को इटारसी से गिरफ्तार   किया है। वह शादी के बाद से यहां   रह रहा था। आरोपी शरद मानकर   ने बताया बड़ी बहन से प्रेमप्रसंग   नहीं था।   युवती की छोटी बहन से प्रेम   विवाह करने के कारण वह झूठे  आरोप लगा रही है। एसआई सुरेंद्र   यादव ने बताया दुष्कर्म के आरोपी   को इटारसी से गिरफ्तार कर   मंगलवार को कोर्ट में पेश किया है
 www.graminmedia.com

खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, 4 साल की बच्ची की मौत, पिता घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 बैतूल| बैतूल बाजार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में चार साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो  गई। वहीं पिता घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  है। पुलिस के अनुसार बोरीकास निवासी गोंदराव धुर्वे (40) चार साल की  बेटी संजना के साथ ससुराल टेकड़ा जा रहा था। बैतूल बाजार के पास बाइक  अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। जिससे संजना की मौके पर ही मौत  हो गई। वही गोंदराव घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल  रहा है। बच्ची का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें