Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 18 मई 2018

मुलताई, ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत


मुलताई।। रवि पाटिल।।


नगर से होकर गुजरने वाले नागपुर-भोपाल अप ट्रेक पर पोल क्रमांक  896/37 के पास बीती रात एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मृत अवस्था में मिला। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में जीआरपी आमला के हवलदार सुरेश क्रमांक 51 ने बताया कि उसे सुबह 6:30 बजे मुलताई के समिप पुराने बिजली आफिस के पिछे रेल्वे ट्रेक पर अज्ञात शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी।

 जानकारी मिलते ही प्रधान आरक्षक चन्द्रमा यादव के साथ मुलताई पहुंचे व शव का पंचनामा तैयार कर उसका पोस्ट मार्टम कराया गया। आरक्षक 51 ने बताया कि मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। मृतक की जेब में सिंदूर की पुडिय़ा प्राप्त हुई है। बहरहाल शव का पोस्ट मार्टम कराकर कफन-दफन की कार्यवाही कराई जा रही है।


 www.graminmedia.com

दहेज के लिए बहू को घर से निकालने वाले पति-सास को 1-1 साल की सजा


ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

बैतूल| दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित कर घर से निकालने वाले दहेजलोभी पति और सास को न्यायालय ने 1-1 साल कारावास की सजा सुनाई। मीडिया सेल प्रभारी अमित राय ने बताया 5 जून 2011 को मालती का विवाह आरोपी संजय काकोडिया के साथ हुआ था। पति संजय और सास जुगली बाई दहेज की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दोनों ने उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से भगा दिया था। पीड़िता मालती ने इसकी शिकायत पाढर थाने में की थी। पुलिस ने पति संजय और सास जुगली बाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनीता खजुरिया ने आरोपी संजय और जुगली बाई को धारा 498 ए के तहत दोषी पाते हुए 1-1 साल कारावास और 500-500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान के मार्गदर्शन में एडीपीओ अमित राय ने पैरवी की।


 www.graminmedia.com

मुलताई में बकरा और बकरीओ का जीवन संकट में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई नगर में विगत पंद्रह दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश से बकरी बेचने आए।  उन्होंने पवित्र नगरी मुतलाई में जीवित बकरा बकरी तराजू पर तौल करके 350 रुपए प्रतिकिलोग्राम की दर पर बकरा बकरी और उनके बच्चे बेचे। बड़ी संख्या में अच्छी नस्ल होने के कारण लगभग 7 से 8 लाख की रकम के बकरा बकरी बिक्री  हुई। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईओ ने अच्छी प्रजाति होने के कारण खरीदी। 
इनके दो चार दिनों बाद के ही पशु चिकित्सालय मुलताई में ये पशु इलाज के लिए आना चालु है। आज ग्रामीण मीडिया ने इस बारे में जानकारी प्राप्त की तो बहुत है चौकाने वाली जानकारी मिली। पशु चिकित्सक डॉ  उबनारे ने जानकारी में बताया की ये सब अन्य राज्य से आकर बिना स्वास्थ परीक्षण के क्रय विक्रय के घात परिणाम है। ये पीपीआर ये महामारी है।  एक पशु  से दूसरे पशु में फलता है।  इनके कारण मुलताई क्षेत्र के दूसरे बकरा बकरी भी बीमारी की चपेट में आ रहे है।  इसका टीकाकरण होना था।  उसके बाद ये प्रदेश की सीमा में आकर बिकना था। पशु पालको ने जानकारी के अभाव में खरीद लिए है। पशु अस्पताल में सामूहिक जानकारी में पीड़ित पशु पालको ने बताया की ऑटो और निजी वाहन से ला रहे है।  इनसे चलते भी नहीं बन रहा है। घर के पुराने जानवर भी चपेट में आ रहे है।  कई खरीददारों के घरो में तो इस बात को लेकर तनाव भी है। एक एक जानवर की दवा 1500 रु तक की कार रही है। कई की मौत भी हो गई है। नगर के अन्य पशु पालक भी परेशान है। 
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें