Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 19 मई 2018

किसान का बुरा हाल कौन जिम्मेदार? स्वयं किसान या सरकार। .. वीडियो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


Video


मुलताई तहसील का ग्राम बिरूल बाजार से पुरे देश में साल भर जाती है पत्ता गोभी जाती है।  आज बाजार में भाव न होने के कारण किसानों ने खड़ी फसल में भेड़ ,बकरी और पशु छोड़ दिय है।  दोषी कौन इस विडिओ में देखे किसानो की दुःख भरी दास्ता। खेत पर १२ रुपए प्रति  किलो ग्राम की सब्जी के बुरे हाल। 
 www.graminmedia.com

बोलेरो-मोटर सायकल की भिड़ंत,1 की मौत, 1 गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 










मुलताई 


नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर ग्राम मलहारा पंखा के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे मोटर सायकल बोलेरो को भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटर सायकल पर सवार दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।       घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार महेश पिता बुद्धू उईके 25 वर्ष निवासी कामथ व धरमू पिता गणेश बामने 24 वर्ष नई विक्टर बगैर नम्बर की मोटर सायकल से घाट बिरोली से मुलताई की ओर आ रहे थे। इस दौरान मलहारा पंखा जोड़ पर मुलताई से नागपुर जा रही बोलेरो क्रमांक एमपी 48 टी 0382 से मोटर सायकल भिड़ गई। जिससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हाईवे की एम्बुलेंस से दोनों को उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहा धरमु पिता गणेश को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया, जबकि महेश गंभीर रूप से घायल होने पर उसे प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया। घायल महेश को उपचार हेतु नागपुर ले जाया गया। बताया जा रहा कि महेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

 www.graminmedia.com

रात में आंगन में सोया था युवक सुबह फांसी पर लटका मिला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

 ग्राम सोनोरा में युवक ने लगाई फांसी 


 सोनोरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हनुमान मंदिर की आरती से लौटकर महादेव गव्हाड़े घर के  आंगन में सो रहा था। उसके माता-पिता घर में सो रहे थे। सुबह  नींद खुली तो महादेव फांसी पर लटका दिखा। पिता रामराव  गव्हाड़े और मां कला बाई ने बताया गर्मी के कारण महादेव रात  में आंगन में सोता था।  रात में भी वह खाना खाकर आंगन में सो गया। उसने रात  में कब फांसी लगाई पता ही नहीं चला। सुबह नींद खुली और  बाहर आकर देखा तो बेटा महादेव फांसी पर लटका था। ग्रामीणों  ने बताया महादेव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर  भाग लेता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है 
www.graminmedia.com

3 युवक पर पलटी बस, 2 की मौत, सीएम के कार्यक्रम में बाइक से आ रहे थे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| साईंखेड़ा




 सांईखेड़ा थाने के सेलगांव के पास घाट  पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीएम के   कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से बैतूल  आ रहे युवकों पर एक यात्री बस पलट  गई। बस के नीचे दबाने से एक युवक   की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल  दो युवक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां   एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।   हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल  हुए। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में   भर्ती कराया। पुलिस ने बताया सेलगांव  के संतोष साहू (25) दोस्त मुकेश साहू   (28) एवं अंकित साहू 24 के साथ  बाइक से बैतूल आ रहे थे। सेलगांव  घाट पर बैतूल से बारव्ही जा रही बस   अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई।   हादसे में मुकेश साहू की मौके पर एवं   संतोष की निजी अस्पताल में इलाज के   दौरान मौत हो गई। अंकित का जिला   अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस   में करीब 40 यात्री सवार थे इसमें से   करीब एक दर्जन घायल है। गंभीर घायल  पंजू धोटे (65) निवासी बारव्ही, सेहबू   परते (35) निवासी गोंडीगौला, ममता   कवड़े (25) निवासी मोहद एवं माया   धोटे (60) निवासी बारव्ही को 108 ने   जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

इकलौता था संतोष 27 दिन पहले हुई थी शादी 
हादसेमेंमृत संतोष माता-पिता का इकलौता पुत्र था। संतोष की 27 दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक केपरिजन गुलाबराव साहूनेबताया संतोष इकलौता बेटा था। वह खेती कर घर चलाता था। 20 अप्रैल को ही संतोष की शादी हुई थी।

गांव में चल रही भागवत की समाप्त
हादसे के कारण सेलगांव में चल रही भागवत को
समाप्त कर दिया। ग्रामीण मोहन साहू ने बताया गांव में16 मई से भागवत कथा चल रही है जो 22 मई तक चलती, लेकिन गांव के दो युवकों की मौत के
कारण शुक्रवार को ही समाप्त कर दिया।

घाट के मोड़ पर बिना हॉर्न बजाए सामने से आ गई बस 
बाइक सवार अंकित साहूनेबताया मुकेश और संतोष के साथ सेलगांव सेबाइक से मुख्यमंत्री 
के कार्यक्रम मेंशामिल होनेबैतूल जा रहे थे।
सेलगांव घाट केउतार केमोड़ पर अचानक
सामनेसे बिना हॉर्न बजानेबस आ गई। जैसे हीबस केपास पहुंचे बस अनियंत्रित होकर बाइक
पर पलट गई। बाइक संतोष चला रहा था।
मुकेश पीछे और अंकित बीच मेंबैठा था। हादसेमें मुकेश और संतोष बस के नीचे दब गए।
अंकित साइट में गिर गया।

सेलगांव घाट मोड़ पर बस बाइक  पर पलट गई। हादसेमेंबस के  नीचे दबने दो युवक की मौत हो गई।  एक युवक का जिला अस्पताल मेंइलाज  चल रहा है। वहीं 4 यात्रियों को जिला  अस्पताल मेंभर्ती कराया है।  केआर सिलाले, थाना प्रभारी, साईंखेड़ा          www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें