Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 1 जून 2018

तूफानी बारिश से मकानों की उडी छत, धराशाई हुए पेड़

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आठनेर . बैतूल 
आठनेर 

आठनेर शुक्रवार को अचानक बिगडे मौसम से दोपहर दो बजे तेज हवाओ के साथ आधा घंटे बारिश हुई।तेज तूफानी हवाओ से कई मकानों की छत उड गई।पेड होर्डिंग धराशायी हो गये।आठनेर गुनखेड मे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।आठनेर बस स्टैंड पर पेड होर्डिंग गिरने से यात्री और राहगीर बाल बाल बचे।बाजार चौक के राजेश सोनी के मकान पर दूसरे मकान की टीन आने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।उन्हें 50हजार का नुकसान हुआ है।गुनखेड के गजेंद्र जितपुरे के मकान की पूरी छत उड गई।
आठनेर के भोला डोन्गरे का गोडाउन की छत उडने से सामान खराब हो गया।उनकी बैडबाजा वाली कार की बाडी भी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।बैतूल भैसदेही रोड पर पेड गिरने.से कुछ देर के लिये यातायात प्रभावित हुआ।बिजली पोल भी धराशायी होने की जानकारी मिली है।बिजली भी गुल हो गई।दुकानो के सामान और होडिंग को भी नुक्सान हुआ है।प्रभावित लोगों ने राजस्व विभाग से नुकसान के आकलन की मान्ग की है।

बैतूल 

आज दोपहर में चली तेज़ आंधी तूफान में तिलक वार्ड में एक टीन की छत उड़ गई ।छत की उड़ी टीन से एक युवक का हाथ और पेट कट गया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में चली तेज़ आंधी तूफान में थाने के पीछे तिलक वार्ड निवासी मेहबूब भंडारी के घर की छत उड़ गई ।छत की उड़ती हुई तीन से महबूब के 17 वर्षीय पुत्र ओवेश के हाथ को काटती हुई पेट पर जा गिरी जिससे पेट भी कट गया ।मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया ।डॉक्टरों के मुताबिक ओवेश के हाथ मे गहरी चोट है पेट पर नार्मल फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है ।
 www.graminmedia.com

मुलताई -मासोद में टावर से करंट लगने से BSNL कर्मी की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई। 
मासोद में शाम BSNL के टावर में करंट आने से मुलताई निवासी BSNL विभाग में फोन मेकेनिक के पद पर पदस्थ किसन पिता गेंदलाल बिहारी 58 वर्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासोद में BSNL ऑफिस के सामने स्थित टॉवर के पास करंट आने की शिकायत बच्चों द्वारा किसन को बताई गई इसी दौरान वह जब करंट चेक करने गया तो इसकी चपेट में आ गया। अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा उसे मुलताई अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विभाग के लोंगों ने बताया कि टॉवर बंद था वहीं अन्य लोगों ने बताया कि टावर पर वाई फाई सिस्टम लगा हुआ था इसी दौरान बारिश के कारण करंट फैलने की संभावना है।
 www.graminmedia.com

जिले का भविष्य खतरे में, मिल सकती है बड़ी सजा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 





आप समाचार की हैडिंग पढ़ कर सोच रहे होंगे की आज क्या नया ले आये ये मीडिया वाले इनको भी ख़बरों को बढ़ा चढ़ाकर बताने की आदत हो गई अन्य की तरह परन्तु नहीं | 
अब आप जो भी काम कर रहें है उसे 2 मिनट के लिए छोड़ दे और अपने जिले और आने वाली पीढ़ी के साथ- साथ स्वयं के लिए इसे पूरा पढ़े|

मै यश भार्गव आप से आज आसान सी बात करता हूँ -
आपके  माता पिता  उन्होंने ज़िन्दगी भर सिर्फ आपको कुछ न कुछ किसी भी रूप में दिया ही है जैसे अपना नाम जिससे  आप बचपन में जाने जाते थे, एक अच्छा जीवन, शिक्षा, अनमोल प्यार परंतू इसके बदले उन्होंने हमसे कुछ नहीं माँगा | चलिए दूसरी बात करते है|

एक आपका मित्र जिसे आपने पैसे मांगे उसने दे दियें, फिर आपने पैसे मांगे फिर उसने दे दिए ऐसा कुल १० बार तक ऐसा होता रहा, अब आप सोचोगे ये कब अपने पैसे वापस मांगेगा| परन्तु ऐसा नहीं हुआ उसने कभी वो पैसे मांगे ही नहीं  और दोस्त आपको बोला की, यदि और पैसे चाहिए तो मांग लेना | इस बात से आप तो एक दम खुश |

अब आप सोच रहे होंगे की ये सब बकवास क्यों सुना रहे हो तो आगे चलिए बताता हूँ क्या बात है |

ये पेड़ जिसका मैं आगे ज़िक्र करने जा रहा हूँ यह आपका वही मित्र है  जो देता सबकुछ पर हमसे कुछ भी नहीं लेता और ये ऐसी वस्तु हमे देता जो हम चाहकर भी पैसे से नहीं खरीद सकते\ आइए कुछ वास्तु की बात करें

ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की यदि बात की जाये तो उसके बिना मानव जीवन संभव नहीं| यदि इस बात का सबूत चाहिए तो एक रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य मानव सिर्फ एक मिनट तक बिना साँस लिए जी सकता है | अब जब मानव जीवन में ऑक्सीजन इतनी मत्वपूर्ण है तो आप जितनी ऑक्सीजन लेते है उसके पैसों की बात करलें

एनजीओ दिल्ली ग्रीन्स की एक रिपोर्ट का दावा है कि  एक स्वस्थ पेड़ का आर्थिक मूल्य लगभग 23.72 लाख रुपये है।

यह साबित करने के प्रयास में कि एक भी पेड़ काटने का  महंगा मामला है|  एनजीओ की के आर्थिक मूल्यांकन  रिपोर्ट' के साथ बाहर आया -
 कि आराम से एक औसत वयस्क  प्रति दिन लगभग 11,000 लीटर हवा अंदर लेता है | इनमें से लगभग 20% ऑक्सीजन है| इसलिए, एक मानव प्रति दिन कम से कम  550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन का उपभोग करता है। बाजार सर्वेक्षण के आधार पर, हमने पाया कि 2.75 लीटर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की औसत लागत 6,500 रुपये है। इस दर पर, एक इंसान प्रति दिन 13 लाख रुपये के ऑक्सीजन का उपभोग करता है,| 

तो पढ़ा आपने एक दिन में १३ लाख, माह में और वर्ष में 

1300000*365 =474500000 

इतने रुपए की ऑक्सीजन एक साल में तो ज़िन्दगी भर 
आप समझ ही गए होंगे इसके आलावा वर्षा करवाने में ये सहायक होते है| कार्बन डाई ऑक्साइड का स्तर संतुलित करते है  और हज़ारों फायदे हमे देते है| 
इस आधार पर ये हमारे उन्ही मित्रों की तरह होगये जिनकी बात ऊपर की थी| 

चलिए पेड़ों की उपयोगिता तो हमे समझ आ गई  पर इससे  जिले को क्या खतरा तो मित्रों मैं आपको बता दू अपने जिले में चंद लोग अपने स्वार्थ के लिए उन बड़े पेड़ों को काट रहे जिनकी उम्र कई वर्षों की है  और ऐसे में प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है| बची कसर बकरी चराने वाले पेड़ों की पत्तियां गायब करके पूरी कर देते है| सबूत -
वीडियो 
और सिर्फ ये ही नहीं पहले भी  ग्रामीण मीडिया ने २ ट्राली लकड़ी पकवायी थी| साथ ही अन्य जिले के जागरूक नागरिक ऐसे मामलों पर प्रकाश डालते है | ये सिर्फ जिले की ही बात नहीं सभी जगह यही हो  रहा है| परतु हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा इसी उम्मीद के साथ जिले की बात की| 


सरकार करोड़ों रूपए नए पौधे लगाने में खर्च कर रही पर इन पुराने पेड़ों का क्या| हमभी हमारे आस पास देखते है कोई पेड़ काट रहा उसे कुछ नहीं बोल पाते | अरे पर आप पुलिस को या वन विभाग को तो इसकी सूचन दे सकते हो| जरा सोचो नए पेड़ लगने में और बड़े होने में  समय लगता 50 वर्ष और काटने में सिर्फ 5  मिनट | 

आपको बता दूँ अगर यूँही चलता रहा तो शायद हमारी पीढ़ी आने से पहले ही ख़त्म हो जायेगी| बाकि आप खुद समाचार है| 
नए लगाना  उन्हें पाल पोसकर सुरक्षित बड़ा करना ही हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि पुराने पेड़ों को बचाना भी हमारा कर्तव्य है| 






 www.graminmedia.com

बड़ी खबर ग्रामीण मीडिया ने फिर पकड़ाया कटा पेड़, कारवाही की मांग video

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई  
 मुलताई में कट रहे पेड़


आज सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीण मीडिया को फ़ोन पर सुचना मिली थीपरेगाव मुख्य मार्ग पर  की एक बड़ाआम का  पेड़ जिसकी उम्र लगभग ५० वर्ष होगी उसे रात में काट दिया गया है और अभी यदि नहीं देखेंगे तो इस पेड़ को तुरंत छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर मुलताई मंडी भिजवा दिया जावेगा| ग्रामीण मीडिया प्रमुख जब सच्चाई का पता लगाने गए तो वाकई यंहा एक बड़ा पेड़ मशीन से किसी अज्ञात द्वारा काटा गया था| ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव ने तुरंत इसकी सुचना प्रशासन को दी जिसके बाद तुरंत अमला हरकत में आया| ग्रामीण मीडिया द्वारा इसके पहले भी दो ट्रॉली लकड़ी पकड़वाई थी| ग्रामीण  मीडिया प्रशासन से बड़ी कारवाही की मांग करता है ताकि ये कटाई बंद हो सके| 
जंहा एक और सरकार नए पौधे लगाने में करोड़ों रूपये खर्च कर रही है उसके बाद भी उसमे से कुछ ही पौधे लग पाते है और दूसरी तरफ ये ५० वर्ष पुराने पेड़ों को ५ मिनट में कुछ लोगों अपने स्वार्थ के लिए काट देते है ऐसे में इनपर  चाहिए |  


| www.graminmedia.com

जिले की 5 बड़ी ख़बरें एक नज़र में, 1 /06 /2018

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल जिला





पुत्र ने पिता को पीटा 
मुलताई | मकान में हिस्से की बात पर गुरुवार को पुत्र ने अपने पिता की लकड़ी से पिटाई कर दी। तिलक वार्ड निवासी रशीद शाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया सुबह पुत्र शेरू उर्फ साबिर घर पर आया। शेरू ने मकान में हिस्सा देने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान गाली गलौज कर लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने शेरू उर्फ साबिर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

सभी साइज के, सभी फ्लेवर के बर्थडे केक उपलब्ध हैं

प्रतिबंध के बाद भी आधी रात में तालाब से पकड़ी जा रही मछली

मुलताई| ताप्ती सरोवर और छोटे तालाब से मछली पकड़ने पर नगर पालिका ने प्रतिबंध लगाकर रखा है। इस कारण मछली पकड़ने वाले रात में सक्रिय हैं। अंधेरे में छोटे तालाब और सरोवर में जाल बिछाकर मछली पकड़ रहे हैं। बुधवार रात 12 बजे के दरमियान नपाकर्मी ने युवाओं के साथ मिलकर तालाब से 80 फीट लंबा मछली का जाल निकाला। नपा के श्याम सेवतकर रात में छोटे तालाब के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तालाब में कुछ तैरता नजर आया। उन्होंने सोनू सोनी सहित अन्य युवाओं को जानकारी देकर बुलाया। तालाब के एक किनारे पर जाकर देखा तो मछली का जाल बंधा था। जिसे खींचकर बाहर निकाला। जाल में मछलियां फंसी थीं। इस स्थिति में जाल से मछलियां बाहर निकालकर तालाब में डाली और जाल नष्ट कर दिया। जाल डालने वाला युवकों को देखकर भाग गया। 



गांव के सीमा चिन्हों की देखरेख करना ग्राम पटेलों की जिम्मेदारी : एसडीएम

मुलताई| तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को एसडीएम राजेश शाह ने क्षेत्र के ग्राम पटेलों और कोटवारों की बैठक ली। बैठक में ग्राम पटेलों को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में ग्राम पटेल नथनसिंह चौहान, प्रेम बोरबन, किसनलाल हिंगवे सहित अन्य ने पटेली कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम शाह ने कहा भू राजस्व संहिता के तहत पटेलों को अधिकार दिए हैं। जिसके अनुसार ग्राम पटेल अपने दायित्व का निर्वहन करे। पटेल केवल गांव का मुखिया ही नहीं बल्कि शासन और ग्रामीणों के बीच की कड़ी है। उन्होंने बताया गांव के सीमा चिन्ह, चांदा की देखरेख करना ग्राम पटेलों की जिम्मेदारी है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं हो, गांव की समस्या, बीमारी फैलने, शांति बनाए रखने, ग्रामीणों की छोटी-छोटी परेशानियों को गांव स्तर पर दूर करने, छोटे-छोटे विवादों को आपस में बैठकर सुलझाने की समझाइश दी। 

वलनी गांव में बकरियों को जहर देने वाले अज्ञात पर केस दर्ज

मुलताई| ग्राम वलनी में जहरीला पानी पीने से चार बकरियों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वलनी निवासी मलखान सिंह की पुत्री और विकट सिंह राजपूत की पुत्री बकरियां लेकर जंगल की ओर जा रहीं थी। इस दौरान रास्ते में एक कुएं में पास रखा पानी बकरियों ने पी लिया। पानी पीने के बाद मलखान सिंह की दो और विकट सिंह की दो बकरियों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


अब बैतूल से भोपाल जाने पर बस यात्री को ‌‌Rs. 171 की जगह चुकाने पड़ेंगे 188 रुपए


पेट्रोल और डीजल के रेट्स बढ़ने के कारण पहले ही परेशान चल रहे आम लोगों को अब बसों में भी अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। दरअसल प्रदेश शासन ने राजपत्र में बस किराए में प्रति किलोमीटर 8 पैसे की बढ़ोत्तरी करने संबंधी अधिसूचना प्रकाशित की है। इस अधिसूचना के हिसाब से लोगों का बैतूल से भोपाल तक का सफर पहले से 17 रुपए, बैतूल से होशंगाबाद तक का सफर पहले से 11 रुपए और बैतूल से छिंदवाड़ा का सफर पहले से 13 रुपए अधिक महंगा हो जाएगा। 


वर्तमान में 2015 की किराया सूची है प्रभावी 
वर्तमान में 2015 की बनाई किराया सूची प्रभाव में है। यह किराया सूची तीन साल पहले लागू की थी। इस तरह अब नया सर्कुलर आने के बाद इस हिसाब से नई किराया सूची बनाई जाएगी। इसे 1 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से बनाया जाएगा। 

5 किलोमीटर तक के यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर, न्यूनतम किराया 7 रुपए ही रहेगा 
हालांकि बस में बैठने के न्यूनतम किराए में कोई फेरबदल नहीं किया है। पहले भी न्यूनतम किराया 7 रुपए से ही शुरू होता था और अब भी न्यूनतम किराया 7 रुपए से ही शुरू होगा। इस तरह 5 किलोमीटर से कम का सफर करने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 5 किलोमीटर से अधिक के सफर पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से 8 पैसे का चार्ज बढ़ेगा। 

पहले 92 पैसे प्रति किलोमीटर लगता था, अब 1 रुपए लगेगा 
पूर्व में बस में बैठते ही पहले पांच किलोमीटर तक 7 रुपए न्यूनतम किराया लगता था। पहले 5 किलोमीटर के बाद प्रत्येक किलोमीटर के 0.92 पैसे लगते थे। अब बस में बैठते ही न्यूनतम किराया तो 7 रुपए से ही शुरू होगा लेकिन इसके बाद प्रति किलोमीटर का 8 पैसे अधिक लगेगा। यानी 1 रुपए प्रति किलोमीटर का चार्ज लगेगा। 

निर्देश आते ही नई किराया सूची बनाकर चस्पा करवाई जाएगी 
राजपत्र में बसों का किराया बढ़ाने संबंधी अधिसूचना जारी हो गई है। बस किराया 92 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया है। नए सर्कुलर की जानकारी हमें मिल गई है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से निर्देश फिलहाल नहीं मिले हैं। निर्देश आते ही नई किराया सूची बनाकर चस्पा करवाई जाएगी। 
-अरविंद सिंह, आरटीओ, बैतूल 

किराया दर एक नजर में 
स्थान दूरी किमी में पहले किराया अब किराया 
बैतूल से पाढर 18 किमी 16.56 रुपए 20 रुपए 
बैतूल से घोड़ाडोंगरी 45 किमी 41.40 रुपए 47 रुपए 
बैतूल से शाहपुर 35 किमी 32.20 रुपए 37 रुपए 
बैतूल से चिचोली 35 किम 32.20 रुपए 37 रुपए 
बैतूल से इटारसी 85 किमी 78.26 रुपए 87 रुपए 
बैतूल से होशंगाबाद 105 किमी 96 रुपए 107 रुपए 
बैतूल से भोपाल 186 किमी 171.12 रुपए 188 रुपए 
बैतूल से छिंदवाड़ा 135 किमी 124.20 रुपए 137 रुपए 
बैतूल से भैंसदेही 60 किमी 56.20 रुपए 62 रुपए 


रात में 8 बजे के बाद चलने वाली एसी बसों और स्लीपर बसों का किराया नए सर्कुलर के हिसाब से इस तरह रहेगा 

1 रात की बस सेवा के लिए: वाहनों के किराए से 10 प्रतिशत अधिक 
2डीलक्स बस (नॉन एसी): वाहनों के किराए से 25 प्रतिशत अधिक 
3स्लीपर: वाहनों के किराए से 40 प्रतिशत अधिक 
4डीलक्स बस (एसी): वाहनों के किराए से 50 प्रतिशत अधिक 
5सुपर लग्जरी कोच (एसी): वाहनों के किराए से 75 प्रतिशत अधिक 

 www.graminmedia.com

मुलतार्ई, मोटर सायकिले आपस में टकराई 2 गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलतार्ई


तहसील क्षेत्र के ग्राम आष्टा इकलहरा चौराहे पर गुरूवार शाम 6 बजे दो मोटर सायकिले आपस में टकरा गई। जिससे दोनों मोटर सायकिलों पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। घटना के संबंध में 108 पर तैनात ईएमटी प्रह्लाद साहू ने बताया कि आष्टा ग्राम में चौराहे पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पायलेट संतोष जौंजारे को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे। 

जहा दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिन्हे 108 में लेकर मुलताई अस्पताल लाया। ईएमटी प्रह्लाद ने बताया कि एक युवक बेहोशी के हालत में जिसके चलते उसका नाम व पता नही चल सका। जबकि उसके पास मिले मोबाईल में डाली गई सिम संररूती पटेल मध्यप्रदेश के नाम पर दर्ज होना ट्रु कॉलर पर ज्ञात हुआ। वहीं दूसरा युवक आलोक पिता विनय सिंह 22 वर्ष निवासी मैहर जिला शहडोल का निवासी होना ज्ञात हुआ।

 बताया जा रहा है कि आलोक प्रशांत इलेक्ट्रिल्स भोपाल कम्पनी में सुपर वाईजर है जो बोरगांव नांदकुड़ी की ओर कम्पनी द्वारा बिजली के पोल लगाने का काम कर रही है। आलोक साईड से वापस आष्टा अपने कमरे पर आ रहा था। इसी दौरान वितरित दिशा से आ रही मोटर सायकल से सीधे टकरा गया, दोनों युवकों को माथे व सिर पर गंभीर चोंटे आई। दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर उन्हे रेफर किया गया।

 www.graminmedia.com

महिला को बंदी बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया राहुल सातनकर ने उसे 21 मार्च को बंदी बनाकर अपने साथ आमला ले गया। जहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आमला से उसे पीथमपुर ले गया, वहां भी वह दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह राहुल के चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची। पुलिस ने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है                      www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें