Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 9 जून 2018

मुलताई विधान सभा की ताजा हालत में, कांग्रेस श्रमदान और सेवा कार्य में आगे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर



आज की ताजा खबर और रिपोर्ट में भाजपा पार्टी से मुलताई विधान सभा में कांग्रेस पार्टी श्रमदान और मानव सेवा कामो में आगे है। शनिवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक लगातार दो  घंटे पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और उनके साथीओ  ने पंक्ति बंद ताप्ती सरोवर से  लगभग दो ट्राली  कीचड़ और गाल निकाला।  इससे पूर्व में भी इनके द्वारा पूरी लगन से श्रमदान किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के युवा ने बिना रुके काम किया। 
वही पूर्व विधायक मनीराम बारंगे के पुत्र बलराम बारंगे ने नगर में निशुल्क दूध वितरण किया।  ग्रामीण मीडिया से ख़ास चर्चा में बताया कि, केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण दूध उत्पांदन और किसानी घाटे का सौदा  हो रही है।  हम आज माँ ताप्ती मंदिर और सरोवर में दूध का अभिषेक करने के बाद मुलताई नगर में आम जनता को निशुल्क दूध वितरण कर रहे है।  ये हमारा रचनात्मक विरोध है। आम जनता को पता चले की हम किसानो की क्या हालात है। डेरी में किसान जो दूध दे रहा है उसे १८ रु से २६ रुपए पड़ता है। इसके कारण किसान परेशान है।  वही प्रदेश के मुख्य मंत्री जी के लड़के का दूध भोपाल में ७० रु के  बिक रहा है। दूध के समर्थन मूल्य या भावान्तर दे। इस प्रकार से एक नेता ने श्रमदान किया और दूसरे ने निशुल्क दूध वितरण।लगभग 200 लीटर दूध का वितरण किया।  बड़ी संख्या में ग्राम डहुआ के दूध उत्पादक किसान आये थे।  आज के सेवा कार्य देख करके लगा की देर से ही सही अब कांग्रेस भी पीछे नहीं है।  सत्ता रुड पॉर्टी का सत्ता में होने से फर्क पड़ता है। 
| www.graminmedia.com

पवित्र नगरी में सड़क पर पड़े शराबी युवक की अस्पताल में मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
सड़क पर पड़े शराबी युवक की अस्पताल में मौत 
मुलताई|पवित्र नगरी मुतलाई में ग्रामीण मीडिया आये दिन नगर के किसी ना किसी चौहराहे पर नशे में धूत, मद होश शरबीओ की फोटो सहित समाचार प्रकाशित कर रहा है।  शराब की गुणवत्ता और प्रश्न के साथ उनकी सुरक्षा की मांग की ये भी बताया की ये देश में सबसे अधिक टेक्स दे रहे है। पांच रुपए की शराब 80 में उसमें भी मिल रही है मौत. गुरुसाहब वार्ड में शुक्रवार सुबह सड़क पर पड़े मिले शराबी युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। भोपाल निवासी अविनाश पौनीकर (26) अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल मुलताई आया था। राहगीरों ने सुबह अविनाश को शराब के नशे में धुत सड़क पर पड़ा देखा। वार्डवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रैफर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जाते इसके पहले ही अविनाश की मौत हो गई। डॉक्टर पल्लव अमृतफले ने बताया प्रथमदृष्टया अविनाश की मौत अधिक शराब पीने से होना लग रहा है। जहरीली शराब के सेवन की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। 
 www.graminmedia.com

ताप्ती ट्रस्ट में शामिल हुआ रविदास मंदिर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई| ताप्ती तट पर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर को मां ताप्ती ट्रस्ट में शामिल किया है। अब रविदास मंदिर का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से होगा। न्यायालय लोक न्यास पंजीयक एवं एसडीएम राजेश शाह ने बताया हरिजन सेवा संघ के डॉ. कमलेश सरिया ने आवेदन देकर संत रविदास मंदिर को ताप्ती ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की थी। जिसके चलते इस मंदिर को ट्रस्ट में शामिल किया है। साथ ही ताप्ती मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों को भी शामिल किया है। ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी तहसीलदार, सहायक प्रबंध ट्रस्टी थाना प्रभारी, सचिव नपा सीएमओ और स्थाई सदस्य नपा के पदेन अध्यक्ष रहेंगे। अस्थाई सदस्यों में राजेंद्र भार्गव, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष उर्फ चिंटू खन्ना, विजय भार्गव, अजय यादव, हरिराम नागले, रामनाथ भार्गव, संजय पाटनकर, महेश पाठक, राजेश खंडेलवाल, संजय पवार, सौरभ जोशी, कमलेश सरिया, धनराज झारे, पुरुषोत्तम झारे, सुखलाल झारे और करन झारे को शामिल किया है। 
 www.graminmedia.com

दुकानों के किराए के हिसाब को लेकर मस्जिद कमेटी के दो गुट भिड़े, ट्रैफिक हुआ जाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई| फव्वारा चौक के पास स्थित जामा मस्जिद में कमेटी के सदस्यों के बीच शुक्रवार दोपहर में विवाद हो गया। विवाद के चलते मस्जिद के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य मार्ग से लोगों को हटाकर आवागमन शुरू कराया। दोपहर में नमाज के बाद जमा मस्जिद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मस्जिद परिसर में निर्मित 38 दुकानों के किराए का हिसाब मांगा। इसके साथ बैंक में जमा राशि को गरीब परिवार को बांटने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जिससे दोनों पक्षों के समर्थक मस्जिद के सामने सड़क पर जमा हो गए और भीड़ होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जिससे वाहनों की कतार लगने लगी। मार्ग से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया था। सूचना पर एसआई एआर खान, प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाइश देकर सड़क से भीड़ हटाकर यातायात शुरू कराया। 
| www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें