Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 25 जुलाई 2018

मुलताई शराब जुआ चरम पर 10 पकड़ाए

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

अवैध शराब बेचने वाला पकड़ाया 
मुलताई| ग्राम कामथ में पुलिस ने एक युवक  को अवैध शराब बेचते पकड़ा। पुरूषोत्तम साहू  अवैध रूप से शराब बेच रहा था। सूचना पर  पुलिस ने दबिश देकर पुरूषोत्तम के पास से  देसी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के  तहत कार्रवाई की है।

जुआ खेलते 9 जुआरी को पकड़ा 
मुलताई| ग्राम टीकाबर्री और हथनोरा में पुलिस  ने सोमवार रात को जुआ खेलते 9 लोगों को  पकड़ा। पुलिस ने बताया सूचना मिली थी ग्राम  टीकाबर्री में कुछ लोग जआ खेल रहे हैं। दबिश  देकर जुआ खेल रहे संतूलाल धूर्वे, चिंटू धुर्वे,  चिक्कू अहाके, सरेश यदुवंशी, राजेश कुमरे को  पकड़ा। इनके पास से 1500 रु. भी बरामद  किए। वहीं हथनोरा में जुआ खेल रहे राजेश, अमृत उइके, लेखराम धुर्वे और फिरक धुर्वे को  पकड़ा। इनके पास से 2600 रु. जब्त कर सभी  के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

 www.graminmedia.com

बैतूल सगा पिता बेटी से करता रहा दुष्कर्म, 2 साल से सगा पिता बेटी को जान से मारने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म

ग्रामीण मीडिया संवाददाता शाहपुर

  मां के मजदूरी पर जाते ही, पिता बनाता था शिकार 

शिकायत पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया 


  जिले में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग रिश्ते भी कलंकित  कर रहे हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र में 1 पिता ने रिश्ते को तारतार कर हैवानियत हदें  पार कर दी। पिता सगी नाबालिग बेटी  के साथ 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था और बेटी को यह बात किसी को  बताने पर जान से मारने की धमकी दे  रहा था। बेटी ने दो सालों तक यह बात  छिपाकर रखी, लेकिन पिता ने 17  जुलाई को फिर उसे हवस का शिकार  बनाया तो बुधवार को मां के साथ थाने  पहुचकर शिकायत की।  शाहपुर थाने के एक गांव में  आरोपी पिता सुरेश (परिवर्तित नाम)  17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ  2016 से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया मार्च में होली के  समय यह बात मां को बताई, लेकिन  मां ने बेटी को बदनामी का हवाला देकर शिकायत करने से रोक दिया।  उसके बाद दोनों मां-बेटी मजदूरी  के लिए बाहर चल दीं। इसके बाद जब दोनों वापस लौटी तो पिता ने 17  जुलाई को फिर बेटी के साथ दुष्कर्म ु किया। 23 जुलाई की रात मां-बेटी ने  शाहपुर थाने में पिता के खिलाफ केस  दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।  2 साल से सगा पिता बेटी को  जान से मारने की धमकी  देकर कर रहा था दुष्कर्म मां जाती थी मजदूरी पर, तब बनाता था शिकार पीड़िता ने पुलिस को बताया पिता अक्सर मां की अनुपस्थिति में उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब भी मां मजदूरी करने बाहर जाती थी, वह जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। 2016 से  लगातार बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। विवेचना अधिकारी विजय शंकर  द्विवेदी ने बताया आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। 

।मां को मारपीट कर मजदूरी करने भगा देता था पिता 

पुलिस ने बताया पीड़िता की दो छोटी   बहन तथा दो छोटे भाई भी हैं। पिता  अक्सर मां के साथ मारपीट कर मजदूरी   करने के लिए दूसरे जिले में भेज देता  था। इस बीच वह नाबालिग बेटी को   दुष्कर्म का शिकार बनाता था। भाई व   बहन छोटे होने के कारण वह किसी को   अपनी पीड़ा भी नहीं बता सकती थी
www.graminmedia.com

माँ ताप्ती ट्रस्ट में बड़ी संख्या में सेवा देने आ रहे है, आवेदन आप भी दे सकते है






   

 नगर विकास के लिए स्वागत योग्य कदम, कम समय में माँ ताप्ती ट्रस्ट ने अपनी एक नई पहचान बनाई। यह एक अच्छी पहल है। आज नगर का हर आम और ख़ास नागरिक ट्रस्ट जुड़ करके माँ ताप्ती की सेवा में सहभागी होना चाहता है। नगर के इतिहास में इस बार भारी भीड़ दिखाई दी। ट्रस्ट से संबंधित उद्घोषणा न्यायालय अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) मुलताई  जिला बैतूल रा. मा. क्र 01 बी ११३ वर्ष २०१७ -२०१८  मौजा मुलताई  से उद्घोषणा जारी हुई है।  जो की जनहित में निशुल्क इस जानकारी के साथ सलग्न की जारी है।  जो की अलग अलग तीन की संख्या में है। आगे भी अगर कोई नागरिक इसमें सहभागिता करना चाहता है तो इसी प्रकार से अनुविभागीय के कार्यलय  मुलताई  में जाकर  रा. मा. क्र 01 बी ११३ वर्ष २०१७ -२०१८  मौजा मुलताई में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। बाकी भी नगर में की ट्रस्ट है उन,में भी जाए करके नियामनुसार सेवा दे। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह नियम से १४-०८-२०१८ को न्यायालय अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) मुलताई  जिला बैतूल दर्ज कर सकता है। आप सभी का इस पुनीत काम में स्वागत है। 

 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें