Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

जाने, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के गृह ग्राम मंगोनाकला के राशन दूकान के बेहाल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई ग्रामणी मीडिया ने चुनाव के पहले, चले जनप्रतिनिधिओ के गृह ग्राम की ओर में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के ग्रह ग्राम मंगोनकला की राशन दूकान की व्यवस्था और वितरण के हाल देखे तो पाया कि, गरीबी रेखा के ग्रामीण मजदूरी छोड़ करके सुबह 10 से 5 बजे तक राशन की दूकान के सामने बैठ करके राशन मिलने का इन्तजार करते है। राशन दूकान का सेल्स मेन सर्वर डाउन है। एक दिन नहीं यही क्रम चालु रहता है। इनकी कोई सुनवाई नहीं है। राशन पाने में ग्रामीणों को भारी परेशानिओ का सामना करना पड़ता है। सुखदेव पांसे जी अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त है और उनके गांव के गरीब राशन की दूकान पर त्रस्त है। ग्रामीण मीडिया, ये संदेश जनहित में पूर्व विधायक जी तक पहुंचा करके। इन ग्रामीणों की समस्या को उनके माध्यम से हल करवाना चाहता है। वे आगमी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से फिर से चुनाव लड़ना चाहते है। वर्तमान विधायक चंदशेखर देशमुख की विधान सभा क्षेत्र है। उनका भी ध्यान इस ओर दे। एक पूरा वेतन और एक पेंशन आधा वेतन धारी है।
 www.graminmedia.com

गंभीर मुद्दा, मुलताई में क्षतिग्रस्त भवन मे लग रहा है, स्कूल शौचालय और पेय जल भी नहीं VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई में सेंट्रल स्कूल के साईड इफेक्ट उत्कृष्ट स्कूल से निकाले विघार्थी खंडरनुमा स्कूल में संचलित हो रहा है।जहाँ पर कचरे के डेर के बीच जमीन पर बैठ करके अंधरे कमरे में खराब ब्लैकबोर्ड,शौचालय रहित मध्यान्ह भोजन के लिये आधे किलोमीटर की पद यात्रा। 15 दिन पहले माध्यमिक शाळा यहाँ शिफ्ट हुई है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने शिक्षा अधिकारी से बात की थी। समाचार भी प्रकाशित किया था। मुलताई तहसील के सामने, नगरपालिका के बाजू में । इस वीडियो के देख प्रतिक्रिया दे।

 www.graminmedia.com

ईंट के वार से युवक ने कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, जादू टोने का शक

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

चोपना थाना के  कोलिया वन  ग्राम में रविवार  रात हुई बुजुर्ग की हत्या की  गुत्थी पुलिस ने  सुलझा ली। मामले में पुलिस ने  गांव के रामबिलास उर्फ बालू पिता  कलप सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार  न्यायालय पेश किया। मामले में आरोपी रामबिलास  (20) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीमार रहते थे। अभी  भांजा भी बीमार था। उसे शक  था कि बाबूलाल जो झाड़फूंक भी  करता था। उसने जादू टोना मेरे  परिवार पर किया है। इससे परिवार  परेशान है। इसी शक में उसने  बाबूलाल को मार दिया।  खेत में मिला था शव रविवार को कोलिया निवासी  बाबूलाल का खेत पर बने मकान के  पास शव खेत में मिला था। मृतक  के शरीर पर चोट के निशान थे।  परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं  थे। रविवार को परिवार के सदस्यों  ने बाबूलाल को मृत पाकर चोपना  पुलिस को सूचना दी थी। शार्ट पीएम  रिपोर्ट में मृतक की पसलिया और  गले की हड्डियां टूटी मिलीं। इसके  आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला कायम किया। www.graminmedia.com

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

 शहर के इंदिरा  वार्ड टिकारी  में यू ट्यूब के  लिए फोटोग्राफी  करने वाले एक  युवक ने घर में  फांसी लगाकर  आत्महत्या कर  ली। सूचना  मिलने पर कोतवाली पुलिस ने  मौके पहुंचकर शव को पीएम के  लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।  प्रधान आरक्षक विनायक सिंह ने  बताया सूरगांव निवासी अलकेश  भैयालाल बारामासे (24) टिकारी  क्षेत्र में किराए के मकान में रहता  था। बुधवार रात में उसने फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या करने के कारणों का  खुलासा नहीं हो सका। कमरे  से कोई सुसाइड नोट भी नहीं  मिला है। मृतक यू ट्यूब के लिए  फोटोग्राफी करता था। टिकारी में  किराए के मकान में अकेले रहता  था। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने  वाले दोस्तों ने युवक को फोन  लगाया तो उसके नहीं उठाने पर  घर में जाकर दरवाजे के नीचे से  देखा तो युवक लटका हुआ दिखा।  दोस्तों ने युवक के परिजनों और  पुलिस को सूचना दी। शव का  पीएम कराकर परिजनों को सौंप  दिया। मर्ग कायम कर जांच की  जा रही है।

 www.graminmedia.com

हज पर जाने के पहले सभी ने अमन- चैन और बारिश के लिए दुआ मांगी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

नगर से पहली बार 12 मुस्लिम बंधुओं का जत्था गुरुवार को एक साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। हज जाने के पहले सभी हजयात्रियों ने फव्वारा चौक स्थित जामा मस्जिद में क्षेत्र के अमन चैन और अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी। इसके बाद हज यात्रियों को नगरवासियों ने बधाई देकर हज के लिए रवाना किया। रास्ते में जगह-जगह हजयात्रियों का युवाओं ने स्वागत किया। बेरियर नाके पर जाकिर फैंस क्लब ने सभी का स्वागत कर शुभकामना दी। फोरलेन मार्ग पर जाफर कच्छी ने हज के लिए रवाना हो रहे यात्रियों का मुंह मीठा कर शाल देकर सम्मानित किया। हाफिज जावेद, मोहम्मद अफसर, शेख साजिद, आबिद, सलमान मोटलानी, अलमान कुरैशी आदि ने बताया हज के लिए अजीम लोहार, अजीज लोहार, मोहम्मद मुद्दसीर लोहार, नाहिदा बानो, डॉ. शफी खान, डॉ. जेबा खान, शेख अलीम, साबेरा बी, जबीउल्ला भाई, नूरजहां बी, इकबाल भाई, शबाना बी रवाना हुए। सभी हजयात्री नागपुर से मुंबई रवाना हुए। मुंबई एयर पोर्ट से हज के लिए जाएंगे।
 www.graminmedia.com

पवित्र नगर मुलताई में, मुल्लाजी (बोरा समाज) का बहुउपद्देशी है, कब्रिस्तान video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

पवित्र नगर मुलताई में, मुल्लाजी (बोरा समाज) का बहुउपद्देशी है,कब्रिस्तान। पारेगाव-वलनी मार्ग मुलताई बस स्टेण्ड के पास 40 डिसमिल रकबे में स्थित है। इस की यह विशेषता है कि, एक तरफ सुव्यस्थित लाईन से कब्र है। इनके के साथ फलदार झाड़ो का पोधे। एक तरफ समाज के कमजोर वर्ग के लाईन से 4 परिवारों के सुव्यवस्थित आवास। पेयजल के लिये नलकूप। भावी योजना में कब्रिस्तान जो मुख्य मार्ग पर लगभग 12 दुकानें समाज के कमजोर वर्ग के लिये। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने अलग अलग समाज के मरघट,कब्रिस्तान का जनहित में अवलोकन किया और पाया कि,  अलग अलग स्थानों पर मुलताई मे लगभग 20 एकड़ भूमि पर मरघट,कब्रिस्तान  है। इसमें से मुल्ला जी लोगो का माडल सरकार अपनाए तो, रिक्त भूखण्ड जमीनों का सदुपयोग हो सकता है। अमरावती रोड पर मुख्य मार्ग पर 12 एकड़ में मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान में इस समाज के आवास हीनों और सामने दुकान बन सकते है,वह भी  लिज पर । हमारा ये शासन को जनहित में सुझाव है। अंग्रेजों के कब्रिस्तान को नजूल रिकॉर्ड में सुधार करे. प्रदेश में की नगरों में इसी प्रकार के हालत है। आबादी बढ़ रही है। सरकारी जमीन का हर स्थानों पर टोटा है। ऐसी हालत में बोरा (मुल्लाजी) समाज का मॉडल सबसे अच्छा है. 
 www.graminmedia.com

देखे, मुलताई में बोरा समाज का बहु उपदेशि कब्रिस्तान


via IFTTT

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें