Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

मुलताई पेटीकोट और लेडिस स्वेटर पहने कुएं में मिला बस ऐजेन्ट का शव संदिग्ध मौत से सनसनी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 


मुलताई। ग्राम पौनी में चार दिनों से लापता बस ऐजेन्ट का शव शुक्रवार पंचायती कुंए में मिलने से सनसनी है। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले में आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि मृतक पेटीकोट एवं लेडिस स्वेटर पहने हुआ था जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई ब्लाक के ग्राम पौनी में बस ऐजेन्ट का कार्य करने वाला विजय पिता फूलचंद गाडगे उम्र 35 वर्ष मंगलवार रात्री से कहीं लापता हो गया था। परिजनों द्वारा बुधवार उसे ढूंढा गया जब वह नही मिला तो साईंखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह गांव के ही पंचायती कुंए में विजय का शव मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला है जो क्षत-विक्षत हो चुका है। इधर मृतक के परिजन बलिराम ने बताया कि मंगलवार रात को विजय बिना बताए घर से कहीं चला गया था जिसके बाद शुक्रवार उसका शव कुंए में मिला। बताया जा रहा है कि विजय का का लगभग 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था तथा वर्तमान में उसे दो पुत्र हैं। पूरे मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा.नागवंशी ने बताया कि शव पर गहरे चोट के निशान नही है वहीं फेफड़ों में पानी भरने से मौत होना पाया गया है। इधर ग्रामीणों के अनुसार मृतक विजय का अचानक मंगलवार से लापता होना ढूंढने पर भी नही मिलना तथा चौथे दिन कुंए में शव मिलना पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है। वही मृतक का महिलाओं के कपड़ों में पाया जाना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है।फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 www.graminmedia.com

मुलताई, सरेआम बालिका पर लाठी से हमला, बलिका गंभीर video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 
छात्रा मयुरीफरकाडे


हमलावर




वीडियो ; लड़की के पिता से वार्ता 



मुलताई में आज रेलवे स्टेशन चौराह पर बिना कारण एक अज्ञात व्यक्ति ने कोचिंग से लौट रही बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा। लड़की हालत गम्भीर होने से नागपुर रिफर किया। नगर में रोष है। लड़की के पिता ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा वीडियो में देखें| जानकारी अनुसार मुलताई में रेलवे स्टेशन चौक पर टूशन पढ़कर लौट रही बालिका रोशनी पर अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया| बालिका इस समय अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी| व्यक्ति ने बालिका के सर पर दो जगह वार किया जिसके बाद उसे गंभीर चोट आयी| मुलताई में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे तुरंत नागपुर रेफेर कर दिया गया| बालिका पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है| खबर लिखने तक बालिका की हालत नाजुक बानी हुई थी| इस घटना के बाद पुलिस डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और हमलावर को ले गई| 



 www.graminmedia.com

खेत के कुएं में पति को मिले पत्नी और बेटे के शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। खेत के कुएं में दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस पति अौर मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है, कि महिला रंजना बेटे कुणाल की पढ़ाई को लेकर चिंतित थी। वह रिश्ते के मामा के घर जाने का बोलकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और पति को खेत के कुएं में दोनों के शव मिले। अब पुलिस जांच कर रही है। 

आठनेर ब्लॉक के जावरा गांव में गजानंद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे किसानी करते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे खेत जा रहे थे। कुएं में पत्नी और बेटे के शव नजर आए। उन्होंने इसकी सूचना परिवार और गांव के लोगों दी। सूचना मिलने पर आठनेर टीआई अजय मरकाम, एसडीओपी पीएस ठाकुर और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। नवविवाहिता होने के कारण मायके पक्ष और तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकालकर पंचनामा बनाया। टीआई ने मायके और ससुराल दोनों पक्षों से प्रारंभिक पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

तीन दिन से परिवार में चल रहा था विवाद 
जांच अधिकारी एएसआई संतोष नावंगे ने बताया मायके पक्ष ने बताया कि रंजना आठनेर में अलग रूम लेकर वहीं रहकर बेटे को पढ़ाना चाह रही थी। क्योंकि उसका पति इकलौता है इसलिए उसके ससुराल वाले इस बात को लेकर राजी नहीं थे। इसी बात को लेकर तीन दिनों से विवाद चल रहा था। सास और बहू की नहीं पटती थी इसकी शिकायत रंजना आए दिन मायके वालों से करती थी। गुरुवार सुबह 7.30 बजे रंजना अपने घर से बेटे के साथ उसी गांव में रहने वाले मामा कुंडली राव माकोड़े के घर पहुंची जहां उसने मामा को भी यही बता बताई। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह वापस घर के लिए निकल गई। करीब 11 बजे रंजना के पति गजानंद माकोड़े दोनों को ढूंढते हुए मामा के घर पहुंच लेकिन मामा ने बताया वह तो 15 मिनट रुकने के बाद ही यहां से चली गई थी। इसके बाद पति ने गांव में तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर खेत की ओर गया तो कुएं में दोनों शव तैरते हुए मिले। 
गरव्हा का है मायका 
मृतिका रंजना का मायका पट्टन ब्लॉक के गरव्हा गांव का है। यहां के नारायण बर्डे की बेटी रंजना की शादी 5 वर्ष पहले जावरा के गजानंद माकोड़े से हुई थी। मृतिका का ससुराल पक्ष खेती करता है। वह इकलौती बहू थी। गांव के लोगों की माने तो परिवार में आर्थिक संकट की स्थिति नहीं थी। वे सभी लोग हादसे को लेकर अचंभित हैं। 


नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 
मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों व मायके पक्ष के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में मर्ग कायम किया है। 

पीएस ठाकुर, एसडीओपी


 www.graminmedia.com

बैतूल जिला, दो दुष्कर्म के मामले दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


आदिवासी युवती को काम दिलाने का झांसा देकर मंडीदीप ले गया युवक, पांच माह तक किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज 

बैतूल| चिचोली थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय आदिवासी युवती को काम दिलाने का झांसा देकर मंडीदीप ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर 5 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवक के शादी से इनकार करने पर युवती ने चिचोली थाने की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया पीपलढ़ाना गांव की 21 वर्षीय आदिवासी युवती को डोड़ावानी थाना बोरदेही निवासी अमित (20) मार्च 2018 में काम दिलाने का लालच देकर मंडीदीप ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। रक्षा बंधन पर युवक ने शादी से इनकार कर युवती को पीपलढाना में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 



घर में सो रही नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज 
मुलताई|बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया वह रात में अपने घर में सो रही थी। दादाजी पीछे के कमरे में सो रहे थे। मां राखी बांधने भाई के घर गई थी पिता गांव में आयोजित रामायण कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान लेखराम पिता किशोरी यदुवंशी घर में घुस गया। और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लेखराम यदुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किया।

 www.graminmedia.com

संकट में किसान मुतलाई में सोयाबीन और मक्का की फसल पर हेलीकाप्टर से स्प्रे करे सरकार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



ग्रामीण मीडिया को अलग-अलग ग्रामो से सूचना प्राप्त हुई है कि, खरीफ मौसम की सोयाबीन पर कंबल कीट और मक्का पर भुट्टा सुखना और बाद में पूरा पौधा की बड़े क्षेत्र में फसल प्रभावित हो रही है। शासन स्तर से इस बात की पुष्टि कल 30 अगस्त 2018 को बैतूल विज्ञान केंद्र ,कृषि विभाग, आत्मा परियोजना के अधिकारीओ की संयुक्त टीम ने मुलताई विकास खंड के ग्राम चौथिया, खैरवानी और हेटी में स्थल सर्वे किया। ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया की कम्बल कीट और मक्का भुट्टा सूखने की बीमारी के लिए तत्काल स्प्रे करे। 
ग्रामीण मीडिया की मांग है कि, ये दोनों फसले बड़ी हो चुकी है। इनमे अंदर जा करके स्प्रे करना आसान बात नहीं है।  बरसात का मौसम के कारण कीचड़, दलदली भूमि और बड़ी फसल में साँप होता है।  कीट प्रबंध की जानकारी मिल गई है। किसानो को सबसे अधिक दिक्क्त स्प्रे में जाएगी। समान रूप से स्प्रे न होने की दशा में कीट नियंत्रण नहीं होगा।  इस लिए हमारी मांग है कि, बाद में मुआवजा और  बीमा देने से अच्छा है कि, सरकार स्वयं के खर्चे पर हवाई स्प्रे योजना अनुदान योजना लागू करके सभी किसानो को फसल वार वैज्ञानिकों के मार्ग दर्शन में हेलीकॉप्टर से जैसे विदेशो में हवाई जहाज से कीट प्रबंध होता है।  ठीक वैसे ही समय सीमा में सब खेतो पर अच्छी कम्पनी का कीट नाशक डाल दे।  सरकार के पास धन,बल और साधन है। ग्रामीण मीडिया का ये सुझाव है। 
 www.graminmedia.com

महिलाओ ने शराबियो के आतंक और सुधार के लिये माँ ताप्ती दरबार में लगाई अर्जी VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई नगर से  मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत  चन्दोरा खुर्द में लम्बे समय से अवैध शराब की बिक्री बेरोटक जारी है। हाल ये हो गए है कि, ग्राम की कुल आबादी  लगभग 90 प्रतिशत पुरुष वर्ग  इसकी चपेट में आ गए है. स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे  बच्चे भी रोज शराब पी रहे है। स्कूल जाना छोड़ दिया है. शराब  के नशे की हालत में  स्कूल जाने वाली  छात्राओं को छेड़ते है।  डर से छात्राओं ने भी स्कूल से दूरी बना रही है। ग्रामीण महिलाओ ने आज दुखी होकर के माँ ताप्ती तट पर माँ की पूजा अर्चना की और प्रार्थना की माँ आप ही हमारे ग्राम को बचा ले।  मुलताई के शासन और प्रशासन को आवेदन और शिकायत करते-करते थक गए है। पति रोज शराब पीकर मार पीट करता है. घर का सारा सामान बेच रहा है।  इनकी देखा देखी हमारे छोटे छोटे स्कूल जाने वाले बच्च्चो ने स्कूल छोड़ शराब पी रहे है। हम दिन भर मजदूरी करके पैसा लाती है। उनको उधारी में भी शराब मिल रही है।  उधार चुकाने में खेती बिक रही है। हे, माँ ताप्ती अब हमको, बच्चो, पति की रोज-रोज की मारऔर गरीबी से बचा लो।  हमको तुम्हारा ही  सहारा  है। उक्त सभी  इन पीड़ित महिलाओ से सुने 
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें