Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

18 जिले हमसे छोटे, फिर मुलताई क्यों नहीं, पक्षपात, देखें अन्य जिलों से मुलताई की तुलना,वीडियो

 से ग्रामीण मीडिया संवाददाता| मुलताई

मुलताई से पक्षपात, हमसे छोटे स्थान जिले बने, मुलताई नहीं, ताप्ती और नर्मदा में भेदभाव


वीडियो


मुलताई में आज मुख्यमंत्री की सभा के पहले  मुलताई वासियों में  उम्मीद जागी थी की आज मुलताई में जिला बनाने की घोषणा हो सकती है| ग्रामीण मीडिया को भी कल सूत्रों से ज्ञात हुआ था परन्तु ऐसा नहीं हुआ| पुनः माननीय मुख्यमंत्री मुलताई को बिना जिला बनाये चले गए| ग्रामीण मीडिया ने जब इस विषय में जाँच पड़ताल की और मुलताई की अधिवक्ताओं से बात की और हालही में  मध्यप्रदेश में बने 52 वें जिले निवाड़ी की जानकारी देखि तो पाया यहां की जनसंख्या (२०११ )  20711 है जबकि मुलताई की जनसंख्या इसे ज्यादा(2011 में)  29976 है जो तक़रीबन अब ज्यादा होगी और जिला बनाया जाये तो आमला, प्रभातपट्टन को तहसील के रूप में मिलाने के बाद जनसंख्या लगभग 8 लाख से ज्यादा होगी\ इस हिसाब से मुलताई से छोटे 18 जिले हैं| इसके बाद यदि पंचायतों की बात की जाये तो मुलताई को जिला बनाने के बाद इसमें 200 से अधिक पंचायतें होंगी वंही निवाड़ी में 138 पंचायतें ही है| मुलताई में आज अलग अलग संगठनों ने जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जिसमे मुख्य रूप से ग्रामीण मीडिया ने मुलताई के अभिभाषक संघ ने बातचीत की वीडियो देखें|

वीडियो
 www.graminmedia.com

शर्मसार: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छात्राओं की चुन्नियाँ उतरवाई, महिलाओं सहित सैकड़ों की गिरफ्तारी, video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| मुलताई( यश भार्गव )

मुलताई में आज शिवराज सिह चौहान मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश की जनआशीर्वाद यात्रा पहुंची जहाँ सभा को स्वयं मुख्यमंत्री ने सम्बोधित किया| यह सभा शर्मसार तब हुई जब सभा में उपस्तिथ छात्राओं की चुन्नी यह कहकर उतरवा ली गई की यह काली चुन्नी है, यह बात यहीं ख़त्म नहीं हुई| इन छात्राओं ने जब सभा के बाद अपनी चुन्नी मांगी तो उन्हें मुलताई थाने भिजवा दिया गया, जहाँ छात्राओं को पुनः बोला गया की वहीं कार्यक्रम स्थल जाये पुनः आपकी चुन्नी वहीँ मिलेगी|

                       हमारे समाज में कोई भी धर्म क्यों ना हो महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलने की बात होती है\ माननीय मुख्य मंत्री इन बच्चियों को बचाने और पढ़ाने की बात करते हैं इन्हे भांजियों का दर्जा भी देदिया और ऐसे में छात्रों की चुन्नी बीच सभा में यह कहकर कर उतरवा लेना की यह काली है और इन बच्चियों को फिर नगर भ्रमण कर बिना चुन्नी के थाने भेजना और वहाँ भी चुन्नी नहीं मिलना शर्मसार घटना है| ग्रामीण मीडिया ने जब इन छात्राओं को थाने देखा तब हमे पता चला की माजरा क्या है|

यह छात्राएं BSW( Bachelor of Social Work) की थी जो आज अपनी कॉलेज ड्रेस में सभा में मुख्यमंत्री के भाषण सुनने आयी थी| इनके ड्रेस कोड में काली चुन्नी भी शामिल है| जब सुरक्षा कर्मियों की नज़रें इन पर पड़ी तो इन बालिकाओं से कहा गया की आप यह चुन्नी उतारकर हमे देदें छात्राओं ने बात का पालन किया और चुन्नी अपने बेग में रखली| सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के आते है यह चुन्नी इनसे लेली और सभा के बाद देने को कहा, परन्तु सभा ख़त्म होने के बाद भी यह चुन्नी इन्हे नहीं दी गई| ये छत्राएं नगर से बिना चुन्नी के गुजरते हुए कहे अनुसार मुलताई पुलिस थाने अपनी चुन्नी लेने पहुंची, परन्तु वहां भी इन्हे चुन्नी नहीं दी गई और पुनः कार्यक्रम स्थल पर जाने को कह दिया गया| ग्रामीण मीडिया ने इन बालिकाओं से बातचीत की वीडियो देखें -
वीडियो  वीडियो 




किसी बालिका से सभा में चुन्नी उतरवाना क्युकी वह काली थी यह नेताओं और प्रशासन में कैसा डर|  कार्यक्रम के बाद भी उनकी चुन्नी नहीं देना ुयह कैसी मदद| वो तो गनीमत थी की किसी महिला ने काली साडी नहीं पहनी थी| 





सभा में बदसलूकी का मामला यहीं नहीं रुका विपक्ष कांग्रेस की महिलाओं  राजरानी परिहार और अन्य  को भी सुरक्षा के चलते सभा के पहले ही थाने भिजवा दिया गया| जिन्हे सभा के बाद जाने की इजाजत मिली|


सभा के पहले मुलताई में ही 300 लोगों को भी हिरासत में लेलिया गया| आज मुलताई में उत्तर कोरिया जैसी  तानशाही का आलम नज़र आया| 
गौरतलब हो ग्रामीण मीडिया प्रशासन की तारीफ करता है पुलिस बल की तारीफ करता है की उन्होंने इतनी अच्छी सेवा दी और कार्यक्रम सफल बनाया पर बालिकाओं की चुन्नी लेना और महिलाओं से बदसलूकी कर उन्हें थाने में बैठाने की निंदा करता है| 






 www.graminmedia.com

मुलताई में नेताओं ने मघ्यप्रदेश संपत्ति विरूपण अघिनियम 1994 धारा 2 के तहत नियम तोड़े है VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




मुलताई में नेताओं ने मघ्यप्रदेश संपत्ति विरूपण अघिनियम 1994 धारा 2 के तहत नियम तोड़े है । इसमें दो दिन पहले कार्यलय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 2 सितम्बर 2018 के आदेशानुसार इन स्थानों से नगरपालिका के कर्मचारियों से एक ट्राली भर के बोर्ड हटाए थे। 11 तारीख को फिर से ये नेता नियम विरुद्ध विधुत के खम्बो और सरकारी भवनों पर दिख रहे है। मुलताई में ये लोग रात दिन यही पर रहते है। हाई कोर्ट के आदेश को भी नही मानते।
 www.graminmedia.com

मुख्य मंत्री जी, माँ नर्मदा नदी से माँ ताप्ती नदी विकास में इतनी पीछे क्यों, चुनाव की रसीद कोरी क्यों ?

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आज ११ तारीख को माँ ताप्ती की नगरी में आपका स्वागत है। 


वोट भी लो  और नोट भी लो पर मुलताई का  विकास करा दो  । माँ ताप्ती को भी वो सम्मान दिला दो  ,जो माँ नर्मदा नदी को देते हो  । नर्मदा यात्रा और ताप्ती यात्रा में इतना भेद-भाव क्यों, इस बात का जबाब दिला दो । संगठन की चंदे की रसीद कोरी क्यों।
 www.graminmedia.com

अंतराष्ट्रीय सतत् विकास लक्ष्य से अभी बहुत दूर है,जाने सरकारी योजनाओ का फर्जी बाड़ा VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ओर से मुख्यमंत्री जी आपका स्वागत है। ग्रामीण मीडिया के राजेन्द्र भार्गव से सुने दिल की बात दिल से,,,,,,,अंतराष्ट्रीय सतत् विकास लक्ष्य से अभी बहुत दूर है, हम  जाने सरकारी योजनाओ का फर्जी बाड़ा 



 www.graminmedia.com

जन आंदोलन मंच मुलताई का मुख्यमंत्री जी के नाम पत्र प्रमुख तीन मांगे।

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
जन आंदोलन मंच मुलताई का मुख्यमंत्री जी के नाम पत्र प्रमुख तीन मांगे।


 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें