Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

शवयात्रा निकाल कर किया गौमाता का अंतिम संस्कार, आष्ठा के ग्रामीणों को सलाम, मानवता की मिसाल वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। ग्राम आष्ठा

इस कलयुग में कुछ लोग अपनी सगे माता पिता को अनाथ आश्रम में छोड़ आते हैं। परन्तु बैतूल जिले का ग्राम आष्ठा ऐसा है जहाँ के ग्रामीणों ने मानवता और गौमाता प्रेम का सच्चा संदेश दिया है।गांव में मृत हुई एक गाय का ग्रामीणों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया । ग्रामीणों ने गांव में ही गौ माता की शवयात्रा भी निकाली और अंत मे उनकी आरती कर पूरी पूजा पाठ कर दफनाया।
ऐसे मानवता और गौ प्रेम से ओतप्रोत ग्राम को ग्रामीन मीडिया का सलाम।


वीडियो देखें 




                     www.graminmedia.com

शर्मसार: मुलताई, महिलाओं ने हाथ से टट्टी (लेट्रिन) उठा करके गणेश जी का पण्डल वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई


कहने को तो हम पवित्र नगरी में निवास करते है।और ऐसे पवित्र नगरी का स्वच्छता में भी प्रदेश में अच्छा स्थान आया था । क्योंकि उस समय हमने इन सब गंदगियों पर अंकुश पा लिया था परंतु अब फिर स्तिथि जस की तस ओर ऐसे में हमारी माता बहनो को गणेश जी की प्रीतिमा बैठाने के लिए अपने हाथ से मल उठाना पड़ रहा इससे ज्यादा शर्मसार घटना मुलताई के लिए और कुछ नही। मुलताई पवित्र नगरी  में महिलाओं ने हाथ से टट्टी (लेट्रिन) उठा करके, गणेश जी का पंडाल  लगाया। स्थान बिरुल रोड कांजी हाउस के सामने। स्वच्छता मिशन की चार दिनों की चाँदनी फिर अँधेरी रात। प्रमाण सहित देखे। मुलताई में खुले में डब्बा लेकर शौच जाने वालो पर किसी प्रकार का अंकुश न होने से पूरी व्यवस्था निरंकुश हो गई है। बड़ी संख्या में मुलताई में पूर्ववत् नगर के लोग सड़क के आजूबाजू  शौच के लिए जाने लगे है। स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत के लिए ग्रामीण मीडिया ने जो रिपोर्ट तैयार की है। उसे देखे, जिला कलेक्टर ने  बैतूल जिले को ODF घोषित कर रिपोर्ट दिल्ली गई । आकड़ो में सब खाना पूर्ति हो चुकी है। 

 www.graminmedia.com

सीएम से पांढुर्ना को शामिल कर मुलताई को जिला बनाने की मांग , न. प. अध्यक्ष हेमंत शर्मा मुलताई VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई   को जिला बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। जन आशीर्वाद यात्रा में नगर पहुंचे मुख्यमंत्री को मुलताई को जिला बनाने की मांग को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने ज्ञापन दिया। नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने भी इस संबंध में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया पांढुर्ना तहसील की मुलताई से दूरी मात्र 35 किमी है। वर्तमान में पांढुर्ना तहसील का जिला छिंदवाड़ा है। पांढुर्ना से जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा की दूरी लगभग 100 किमी है। मुलताई से पांढुर्ना की दूरी कम होने के साथ रेलवे लाइन और हाईवे से जुड़ा हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पांढुर्ना को शामिल कर मुलताई को जिला बनाया जाना चाहिए। 
 www.graminmedia.com

सत्ता उसके हाथ में दें, जो क्षमतावान हो और सबका निर्वाह कर सके: आचार्यश्री विद्यासागर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


सकल दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व आज से 
संक्षिप्त परिचय आठ भाषाओं के ज्ञाता 

जन्म- 10 अक्टूबर 1946 
स्थान-सदलगा (कर्नाटक) आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का जन्म कर्नाटक के जिला बेलगांव के ग्राम सदलगा में 10 अक्टूबर 1946 को हुआ था। दीक्षा के पूर्व इनका नाम विद्याधर अष्टगे था। उन्होंने 30 जून 1968 को अजमेर राजस्थान में आचार्य ज्ञानसागर महाराज से दीक्षा ली थी। 22 नवंबर 1972 को नसीराबाद अजमेर में उन्हें आचार्य पद से विभूषित किया गया। आचार्यश्री कन्नड़, मराठी, हिंदी, प्राकृत, अपभ्रंस, संस्कृत, अंग्रेजी, बंगला सहित 8 भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। उन्होंने कई भाषाओं में मूक माटी महाकाव्य के अलावा कई किताबें लिखी हैं। कई प्राचीन जैन आचार्यों के प्राकृत संस्कृत ग्रंथों का पद्यानुवाद भी किया है। 
(जैसा की खजुराहो में चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कहा) 
आज हर व्यक्ति नेता बनना चाहता है, स्वयं सेवक नहीं। उद्यम करें, ऊधम नहीं। 

यह भी कहा 

 भारत ने किसी देश पर अतिक्रमण नहीं किया, बल्कि प्रतिक्रमण किया है। 

आप नेता नहीं स्वयं सेवक बनें। 
व्यक्ति को समझना आसान, समझाना बहुत कठिन है। 
जीवन रूपी गुब्बारे में ऐसी हवा भरिए कि वह सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचे। 
मनुष्य अंडर में रहना नहीं बल्कि अंडर में रखना चाहता है

 www.graminmedia.com

प्रदेश सरकार को ताप्ती में बहाने का समय आ गया: बसपा प्रदेशाध्यक्ष

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई प्रदेश में दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ते जा रहा है। इसका अंत करना जरूरी हो गया है। अब बहुजन एकता को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार को ताप्ती नदी में बहाने का समय आ गया है। यह बात गुरुवार को आंबेडकर चौक में बसपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कही। उन्होंने कहा दलित, आदिवासियों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अत्याचार कर रहे हैं। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर दलितों को प्रताड़ित करने वालों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के गृहग्राम जैत में दलित की बेटी मंदिर पर चढ़ जाती है तो उसे बाहर निकालने का काम किया जाता है। यह मामला गरमाता है तो मुख्यमंत्री दबाने में लग जाते हैं। प्रदेश में हर 6 घंटे में किसी न किसी बेटी को रौंदने का कृत्य हो रहा है। लोकसभा प्रभारी राहुल वाघ और जगदीश साहू ने कहा मुख्यमंत्री झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। पूरन उबनारे, जिलाध्यक्ष जीआर पटेल, जिला उपाध्यक्ष हेमंत वाइकर, महासचिव गोलू बुलाने, शिवपाल गुजरे, कुलदीप पहाड़े, प्रभु मस्तकर, संजय भारती, अविनाश पाटिल, धनराज झरबड़े, दयाराम पाटिल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की समझाइश दी। 
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें