Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

मुलताई लाइंस क्लब के सहरानीय कार्य

ग्रामीण मीडिया संवाददाता www.graminmedia.com

मुलताई में लाइंस क्लब ने 200 मरीजों के घुटने और कमर का प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज करवाया। उदयपुर की संस्था थी। मनाव सेवा में ये संस्था साल भर निस्वार्थ सेवा करते है। ग्रामीण मीडिया की ओर से इन सबको इस पुनित कार्य के लिये धन्यवाद । 

मुलताई,बोलेरो ने बाइक पर सवार 2 युवकों को कुचला,1 गंभीर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


मुलताई। ग्राम खड़ा आमला के पास मुलताई की ओर आ रही बोलेरो वाहन ने सोनोरा की ओर जा रहे बाइक पर सवार दो यवकों को टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनोरा निवासी गोकुल मोहबे 28 वर्ष और जितेंद्र मेहरा 30 वर्ष बाइक से गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान खड़ा आमला के पास विपरीत दिशा से तेजी से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को डायल 100 से तत्काल मुलताई अस्पताल लाया गया। डायल 100 के पायलट पंकज डाहरे ने बताया कि दोनों युवक सड़क पे गंभीर स्थिति में पड़े थे। अस्पताल में डॉ पल्लव ने बताया कि जितेंद्र के पैर में गंभीर चोट है। दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो सहित चालक को पुलिस द्वारा थाने लाया गया है।

 www.graminmedia.com

69 बाद है , विधान सभा के चुनाव का मतदान 5 अक्टूम्बर से आचार संहिता एम्.पी.में

ग्रामीण मीडियासंवाददाता27, Nvmber2018





 चुनाव आ गए। जाग मतदाता अब तेरी बारी आई। आज से संभावित 69 दिन बचे है। आचार संहिता 5 अक्टूम्बर से। अब आम आदमी को मान,सम्मान,अपनापन दुआ,सलाम,राम-राम मेरे भाई ,आदाब, सतश्रीकाल,राम-राम,Good morning, कैसे हो भाई और भाई जान। बड़े बड़े नेताओं और हीरो और हीरोइनों के दर्शन होंगे। आपकी जात बिरादरी के नेता आएंगे। थोड़े दिनों में आप पाँच साल के दुःख तकलीफ भूल जाएंगे। सब अपना लगेगा। हर साल चुनाव हो तो ये भाई-चारा हमेशा बना रहेगा। ग्रामीण मीडिया प्रजातन्त्र के इस महा यज्ञ का स्वागत करता है।.

मुलताई विधान सभा में घोर पेयजल संकट के हालत 33 में से 30 डेम खाली

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
घोर जल संकट के हालत है। मुलताई अनुभाग  में कुल 33 सिचाई के डेम है। बरसात बहुत कम होने से मात्र तीन डेमो में पर्यात जलस्तर है। वे इस प्रकार है 1 बुकाखेड़ी, 2.  पोहर, 3. उभारिया है।बाकी डेमो तो मात्र 30 में 50 प्रतिशत ही जलस्तर है। नियम से 25 % पानी आरकक्षित रखा जाता है। रवि मौसम में अनुबन्ध के बाद डेम से किसानों को एक पलेवा और दो बार की सिचाई हेतु नियम से पानी दिया जाता है। कई डेमो में लिफ्ट से तो कुछ में नहरो से सिचाई होती है। इस साल बरसात कम होने से डेमो में जलस्तर कम के बाद किसानों की मक्का और सोयाबीन सूखने के कगार पर होने से किसानों में बिना अनुमति के डेम पर मोटर जमा करके सिचाई कर रहे है। डेम का रिजर्व वाटर भी नही रहेगा। इस साल कम बरसात से कुओ और नलकुपो में भी पानी नही है। पानी के लिये मारकाट होगी। सरकारी अधिकारी नेताओ की जी हजूरी, चमच्चा गिरी छोड़ इस ओर ध्यान दे। 
 www.graminmedia.com

ग्राम हेटी में देर रात पकड़ा गोवंश का तस्करी का गिरोह एक कार,वाहन,आरोपी और पशुधन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्राम हेटी से देर रात सुचना अनुसार जानकारी में आया की अकोला महाराष्ट्रा के पशु तस्कर गाव गाव से पशु खरीद करके ले जा रहे है। ग्रामवासियो ने तीन व्यक्ति , कार,महाराष्ट्र पासिंग 407 गाडी और पशु को रोक करके पुलिस को सुचना दी। आगे पुलिस जांच करेगी। ग्रामीणों में किसी के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही की। कानून की सीमाओं में पकड़ के पुलिस को बताया। इससे पूर्व एक महाराष्ट्रा की पैक सवारी वाहन में पकड़े थे। गोवंश की तस्करी बड़े पैमाने पर चालू है। संवेदनशील नेता और अधिकारी ध्यान दे।
 www.graminmedia.com

मुलताई, सुबह पत्नी की नींद खुली तो आंगन में मृत मिला पति

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



 मुलताई| ग्राम चंदोराखुर्द निवासी  राधेश्याम परिहार का शव सुबह घर के  आंगन में मिला। राधेश्याम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह राधेश्याम की पत्नी की नींद खुली तो राधेश्याम आंगन में मतृ पड़ा हुआ था। पत्नी वंदना परिहार रात में अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो गई थी। सुबह  आंगन में पहुंची तो पति राधेश्याम मतृ मिला। मुंह के पास से जहरील पदार्थ की बदबू आ रही थी। वंदना ने इसकी  सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर  पुलिस भी पहुंच गई। वंदना ने बताया  पति राजमिस्त्री का काम करते थे।  पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने  बताया राधेश्याम ने किन कारणों के  चलते आत्महत्या की है इसका अभी  खुलासा नहीं हुआ है। मर्गकायम कर  जांच की जा रही है

 www.graminmedia.com

बीमार बेटे को अस्पताल पहुंचाने नहीं मिली एंबुलेंस, मात-पिता हाथ ठेले में डालकर पहुंचे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

नगर के विवेकानंद वार्ड निवासी  बुजुर्ग माता-पिता को अपने बीमार  बेटे का उपचार कराने हाथ ठेले  में डालकर सरकारी अस्पताल  लेकर पहुंचना पड़ा। मजदूर पिता  दो दिन तक बेटे का बुखार कम होने का इंतजार करते रहा। हालत बिगड़ने पर उसने एंबुलेंस के लिए  फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं  पहुंची। लक्ष्मीचंद साहू के बेटे  मनोहर साहू (22) को दो दिन से  बुखार आ रहा है।  सोमवार को मनोहर की हालत बिगड़ गई। फोन लगाने पर भी  एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लक्ष्मीचंद और पत्नी विपतिया बाई ने बेटे को  हाथ ठेले पर लेटा दिया। पति-पत्नी अपने छोटे पुत्र के साथ हाथठेले  को धक्का देकर अस्पताल लेकर  पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही  डॉक्टर ने उसे भर्ती किया और  उपचार शुरू किया। पिता ने  बताया एंबुलेंस के नहीं पहुंचने  पर बेटे को हाथठेले में डालकर  लाना पड़ा।

108 एंबुलेंस बोरदेही  अस्पताल पहुंची थी  

प्रभातपट्टन और आमला की एंबुलेंस  खराब होने से मुलताई की 108 एंबुलेंस  लगातार दौड़ रही है। सोमवार को  सुबह नगर की 108 एंबुलेंस बोरदेही  अस्पताल मरीज को लेने गई थी। एक  मात्र एंबुलेंस होने से प्रभातपट्टन और  आमला क्षेत्र के मरीजों को लेने जा रही है। जिससे परेशानी खड़ी हो गई।  समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने  की शिकायत विधायक ने 8 दिन पहले  अस्पताल का निरीक्षण करने आई  दिल्ली की टीम से की थी। इसके बाद  भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।



 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें