Pages

मंगलवार, 16 अक्तूबर 2018

गंभीर मामला अनुसूचित लापता बालिका के लिए न्याय की तलाश, जनता में आक्रोश

ग्रामीण मीडिया संवाददात

मुलताई विधान सभा में महिला प्रताड़ना,अपहरण,बलात्कार  नाबालिक लड़की छेड़छाड़ जैसे गम्भीर मामलो में भी शासन गम्भीर नही है। विगत दिनों एक नाबालिक अनिसुचित जाति की ग्राम की लड़की से ग्राम के ही एक युवक ने गलत काम उसी के घर पर किया। आज 9 दिन बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाही न होने से युवती के परिजन मुलताई थाने पहुचे। थाना प्रभारी ने कहा इस मामले में क़ानून में कोई धारा नही है। लड़की के मिलने पर धारा लगेगी। परिजन निराश है। वे अब इसमें सामाजिक स्तर पर घर घर जा करके हर जाती बन्धुओ से 20 रु लेकर जमा धन से सीधे कोर्ट जाने का मन बना रहे है। बिना अनुमति घर में आना, नाबालिक लड़की से छेड छाड़,बाद में अपहरण अनुसूचित जाति ये अपराध किया है। लड़की आज भी गायब है। मध्यप्रदेश सरकार के थाने में ये अपराध की श्रेणी में नही आता है।
 www.graminmedia.com