Pages

बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

पर्यावरण प्रेमी इस समाचार और फोटो को ध्यान से देखे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने पाया कि, प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी बड़े-बड़े हरे वृक्ष काटे जा रहे है। दिनांक 15 अक्टूम्बर 2018 को ग्राम सावरी में सावरी से लेदागोंदी मार्ग पर जेसीबी मशीन से एक बड़ा सा आम का वृक्ष जड़ सहित गिराया गया। जिसकी पूरी जानकारी हल्के के पटवारी को भी है। ये ग्राम सावरी का तो एक वृक्ष है। मुलताई की आरामशिनो पर हर दिन हरे झाड़ो की गीली लकड़ी दिखाई देती है। वन विभाग और राजस्व को सब जानकारी है। आचार संहिता लगी है। इस समय में भी शराब और हरे वृक्षो की तस्करी जम कर है। हर दिन सुबह धर्म काटे पर तोल होता है। प्रति किवंटल के भाव से बिकती है। थोड़े दिनों में मुलताई रेगिस्तान होगा। बरसात कम होने का ये प्रमुख कारण है।
 www.graminmedia.com