Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 9 दिसंबर 2018

लूट, ग्राम कोंडर में आबकारी अधिकारी बनकर दुकानदार को लूटा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्राम कोंडर से ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को किराना दुकानदार जितेंद्र शिवहरे एवम नरेन्द्र बेले ने बताया कि, आज रविवार रात 8 बजे गाँव मे एक बोलेरो जीप में अज्ञात 8 से 9 व्यक्ति ने कहा कि वे आबकारी विभाग से है। दुकान की जाँच की कुछ नही मिला । दुकान की पेटी में से 10 से 12 हजार ऱु निकाल करके चलते बने। इस घटना की तत्काल शिकायत पुलिस को 100 नम्बर पर फोन करके, 181 पर शिकायत की और ग्रामीण मीडिया को सूचना दी। 9.30 रात तक पुलिस नही पहुची थी। आबकारी विभाग ने इस बात की पुष्टि की उनके विभाग की कार्यवाही नहीं थी।
 www.graminmedia.com

ग्रामीण बजरंग दल ने गाय पकड़ी, दुनावा,मयावाड़ी और सिपावा कि टीम ने

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

दुनावा मयावाड़ी सीपावा    के बजरंग दल द्वारा गाय पकड़ी गई जिसमें 8 गाय सामिल है बजरंग दल दुनावा खंड मंत्री अजय टीटारे प्रखंड संयोजक अभिषेक टितारे प्रखंड मंत्री बंटी देशमुख गोऊ रक्षा प्रमुख विशाल ढोले खंड संयोजक शुभम ढोले अखाड़ा प्रमुख चेतन घागरे सीपावा से विशाल खपरियेसह  संयोजक बजरंग दल लवलेश खपरिए संयोजक मयवा डी संयोजक अजय पवार प्रकाश पवार सह संयोजक की मुख्य भूमिका रही
 www.graminmedia.com

स्कूल से नदारद रहने वाले 19 शिक्षकों को नोटिस

ग्रामीण मीडिया संवाददाता प्रभातपट्टन

प्रभातपट्टन ब्लॉक के शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

बार-बार शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने की जांच


प्रभातपट्टन ब्लॉक के प्राथमिक  और माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों  की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई  प्रभावित हो रही है। पालकों की  शिकायतों के बाद भी शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा  है। बार-बार शिकायत मिलने पर  शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों का  निरीक्षण किया तो कुछ स्कूल बंद मिले तो कहीं बिना अवकाश लिए  शिक्षक नदारद थे। शिक्षकों की इस  लापरवाही से बच्चों का शैक्षणिक  स्तर भी कमजोर है। निरीक्षण करने  पहुंची टीम के जांच प्रतिवेदन के  बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने  19 लापरवाह शिक्षकों को कारण  बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस  के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस  में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने  पर दो वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की  चेतावनी दी है।

इन शिक्षकों की यह  मिली लापरवाही  

प्राथमिक स्कूल गौनापुर में 26  जून को शिक्षक सतीश खंडाग्रे बिना सूचना अनुपस्थित थे।  चिल्हाटी के प्राथमिक स्कूल के  शिक्षक जोदूलाल अहाके 21  जुलाई को नदारद थे। माध्यमिक  स्कूल सालबर्डी के रमेश सूर्यवंशी  15 जून को अनुपस्थित थे। 16  अगस्त को मोरण्ड का प्राथमिक  स्कूल बंद मिला और शिक्षक  राजेश सोनी अनुपस्थित मिले।  चारसी का माध्यमिक स्कूल  भी बंद था। शिक्षक सुरेंद्र कुमरे  और सैवंती कुसराम नहीं मिले।  प्राथमिक स्कूल चारसी के  शिक्षक विट्ठल धुर्वे और दशरथ  पंडोले समय के पहले स्कूल बंद करके चले गए थे। गेहूं बारसा  के प्राथमिक स्कूल में भी ताला  लगा मिला। शिक्षक सुखदेव पटेल  और सुगनी कुमरे नदारद मिले।  रगड़गांव के प्राथमिक स्कूल  के शिक्षक रामकिशन आहके,  हेमलता धाकड़, जयवंती आहके,  गरीबदास भूमरकर, सूर्यभान बर्डे,  कैलाश बारस्कर भी समय से  पहले स्कूल में ताला लगाकर चले  गए थे। 28 जुलाई को अडामपारी  का प्राथमिक स्कूल दोपहर में बंद हो गया था। शिक्षक युवराज उइके,  गणेश भूमरकर, कमलाकर बारंगे  समय के पहले घर चले गए थे।

1 साल पहले की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

  ग्राम खेड़ीढाना और पचधार के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षकों  की पालकों ने एक साल पहले 26 अगस्त 2017 को बिसनूर में  सीएफटीएल की बैठक में कलेक्टर से शिकायत की थी। खेड़ीढाना में  पदस्थ शिक्षक चंपतराव झरबड़े 14 जनवरी 2017 से नदारद थे। इसके  बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं पचधार के रामचंद्र नागले  की भी पालकों ने शिकायत की थी। अभी तक इन दोनों शिक्षकों पर कोई  कार्रवाई नहीं हुई ह


 www.graminmedia.com

बाइक अनियंत्रित होने से दंपती गंभीर घायल, जिला अस्पताल रैफर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | मुलताई

 नागपुर रोड पर कामथ गांव की  सीमा क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित  होकर डिवाइडर से टकरा गई।  घटना में बाइक सवार हरदौली गांव  निवासी दंपती गंभीर घायल हो गए।  इस दौरान गांव से उपचार कराने  अपने एक परिजन देवराव के साथ  मुलताई आ रही बजुर्ग रामरती  बड़खारे ने घायलों को देखा तो  पाया वे उसके ही पोता-बहू हैं।  तत्काल डायल 100 को सूचना दी  और घायलों को सरकारी अस्पताल  पहुंचाया। हरदौली निवासी  नवलकिशोर बड़खारे (32) पत्नी दुर्गा (28) को बाइक से अपने गांव  ले जा रहा था।  कामथ के सीमा क्षेत्र में जश्न  लॉन के पास अचानक बाइक  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा  गई। जिससे नवलकिशोर और दुर्गा गिरकर घायल हो गए। सूचना पर  आरक्षक रामकिशन नागोतिया और  पायलट पंकज डहारे पहुंचे। दोनों  घायलों का सरकारी अस्पताल में  प्राथमिक उपचार किया। सिर, पैर में  गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल  रैफर किया।
 www.graminmedia.com

लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल




माथनी गांव में शुक्रवार रात को  लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक  युवती का शव कुएं में मिला। युवती  के सिर पर गंभीर चोट के निशान  होने से मामला संदिग्ध है। युवती  के परिजनों ने प्रेमी पर प्रताड़ना का  आरोप लगाया है।  टीआई अनिल पुरोहित ने  बताया रातामाटी निवासी किरण कुमरे (19) गांव के गोपाल धुर्वे (20) के साथ छह माह से लिव  इन रिलेशन में खेत में बने मकान में  रहते थे। गोपाल ने बताया देर शाम  को हम लोग घर में आग ताप रहे  थे। इसी दौरान किरण ने कहा आप  धनिया लेकर आ जाओ मैं पानी  लेकर आती हूं। मैं धनिया लेने गया।  इसी दौरान किरण के कुएं में गिरने  की आवाज आई। किरण को बचाने  के लिए कुएं में उतरा उसे रस्सी से बांधा और ग्रामीणों को फोन  कर बुलाया। कुएं से निकालने पर  उसकी सांसे चल रही थी। बाइक से  जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टर  ने उसे मृत घोषित कर दिया।  गोपाल धुर्वे ने बताया किरण से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा  था। जुलाई में दोनों घर से भागकर  नागपुर चले गए थे। अगस्त में  वापस गांव आए और दोनों बिना  शादी के साथ रह रहे थे। एक माह  पहले ही माथनी में प्रवीण पारधे के  खेत में बने मकान में रहने आए थे।

प्रताड़ना से तंग अाकर  दी जान : 

परिजन किरण के पिता बिसन कुमरे ने  बताया गोपाल अक्सर किरण के  साथ मारपीट करता था। दीपावली  के चार दिन पहले भी गोपाल ने  किरण के साथ मारपीट की थी। इस  कारण वह मायके आ गई थी। करीब  15 दिन बाद गोपाल उसे वापस ले  गया था। गोपाल किरण पर शक भी  करता था। प्रताड़ना से तंग आकर  उसने आत्महत्या की है। किरण की  मां अनिता कुमरे ने बताया किरण के  सिर में गंभीर चोट आई है। बेटी को  मारकर फेंकने का शक है।

पानी का लेंगे सैंपल ^

मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।  इसलिए मृतका के शरीर में मिले  पानी व कुएं के पानी का सैंपल लेंगे।  युवती की मौत कुएं में गिरने से हुई  है या सिर में चोट आने से इसकी  जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। अनिल कुमार पुरोहित, थाना  प्रभारी, कोतवाली
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें