Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

मुलताई में आगरा में नाबालिक बच्ची को जिंदा जलाने के विरोध

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई में आज युवाओ ने आगरा में नाबालिक बच्ची को जिंदा जलाने और मुलताई में आए दिन नाबालिक बच्चों के साथ रैप के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।
 www.graminmedia.com

मुलताई ग्राम पंचायत जमागाव के सनोली महिला श्रमिक मजदूरी के लिये सड़को पर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जामगांव(सनोली) में महिला श्रमिक मजदूरी को लेकर परेशान । ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा में आपबीती बताई। कार्यवाही की मांग।
 www.graminmedia.com

मुलताई, दुनावा में नाबालिक के साथ गैंगरेप

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



ग्राम दुनावा मे तीन युवकों ने 15 साल की नाबालिग के साथ गेंगरेप करने का मामला सामने आया है। ग्राम दुनावा निवासी दीपू पवार का दुसरे ग्राम की नाबालिग के घर आना जाना था। दीपू 19 दिसबर की शाम मे नाबालिग के घर गया। नाबालिग को शादी का झांसा देकर खेत के मकान मे ले गया। और विरोध करने पर जबरन दुस्कर्त्य किया। दीपू ने ग्राम के ही दोस्त छोटू मालवीय और टीवंक्ल पवार को बुलाया और दोनो ने भी नाबालिग के साथ रेप किया। नाबालिग ने घर आकर परिजनो को घटना बताई। नाबालिग की सूचना पर पुलिस ने दीपू पवार ,छोटू पवार और टीवंक्ल पवार के खिलाफ अपहरण कर गेंगरेप करने पास्को ऐक्ट और एससी एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


 www.graminmedia.com

बैतूल में पदस्थ जिलाधीश (कलेक्टर) के बारे में तरुण पिथोड़े

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

*परासिया का पुत्र, बने बैतूल कलेक्टर, आइए जानते हैं कैसे हैं बैतूल के नए कलेक्टर*
 21/12/2018 
बैतूल जिले के लिए यह शायद पहला अवसर होगा..जब पडौसी जिले का कोई युवा यहां की कलेक्टरी संभालेगा। परासिया का यह युवा न सिर्फ एक अच्छा छात्र रहा है बल्कि इंजीनियरिंग का होने के बाद भी मनोविज्ञान के महारती हैं। अब यह मनोविज्ञान इंजीनियरिंग बैतूल के लोगों का कितना विकास करती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल इस पडौसी का स्वागत आवश्यक है।
आइए जानते है जिले के नए मुखिया के बारे में..
– योग्य कलेक्टर रहे शशांक मिश्र के भोपाल तबादले के बाद मंगलवार को नए कलेक्टर संभवतः बैतूल आएंगे। राजगढ के बाद सीहोर की कलेक्टरी संभालने के बाद बैतूल उनका तीसरा जिला होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृहजिले के इस कलेक्टर को अपने पडौस में ही पदस्थ करना एक दूर की कौडी है।
– 2009 बैच के आईएएस अफसऱ तरुण पिथोड़े मूल रूप से छिंदवाड़ा जिले के छोटे से कस्बे परासिया से नाता रखते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बांखुरी से पूरी करने के बाद भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान(मैनिट) से बीटेक किया है I कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद  उन्होंने कुछ समय एक निजी कंपनी और रेलवे में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में पूरे देश भर में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने आईएएस को अपना लक्ष्य बनाया। 2008 में आईएएस की परीक्षा में वे देश में सातवें स्थान पर रहे।
 www.graminmedia.com

करंट लगाकर मारा रीछ, काटकर ले गए दोनों पंजे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

 पुनर्वास क्षेत्र चोपना के जंगलों में  लोग करंट लगाकर वन्य जीवों का  शिकार कर रहे हैं। बटकीढोह में  जंगली रीछ के शिकार का मामला  सामने आया है। पांच ग्रामीणों ने  मिलकर एक भालू का करंट लगाकर  शिकार किया। जादू-टोने के लिए  इसके नाखून और बाल निकाल  लिए। वन विभाग की टीम ने रीछ का  शव और तीन आरोपियों को गिरफ्तार  किया है, दो अभी फरार हैं। एक पंजा  और नाखून मिलना बाकी है।  वन विभाग की टीम को सूचना  मिली बटकीढोह के पास जंगल के  नाले में एक रीछ का शव पड़ा हुआ  है। जांच के बाद पता चला इसके  दोनों हाथों के पंजे काट दिए हैं। वन  विभाग के अधिकारियों ने इसे सामान्य न मानते हुए शिकार का मामला माना।  इसके बाद पूछताछ और मुखबिरी  करने पर कुछ सुराग हाथ लगे। रेंज आॅफिसर विजय कुमार बारस्कर ने  बताया उत्तर वन मंडलाधिकारी राखी  नंदा और एसडीओ फारेस्ट सुदेश  महिवाल ने एक टीम बनाई। टीम ने  जांच शुरू की। इसमें झोली नं. 2  निवासी प्रीतिश पिता किरण मंडल,  बटकीढोह निवासी राहुल पिता  निखिल और रमेंद्र पिता मधुमंगल  वाइन को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने  शिकार करना कबूला। उसके पास से  दाएं हाथ का पंजा और पांच नाखून  जब्त किए हैं। जबकि नूतनडंगा और  निश्चतपुर िं निवासी कालू और वासू  अभी फरार हैं। शेष तीनों आरोपियों  को कोर्ट से जेल भजे दिया ह


 www.graminmedia.com

पिता ने कहा पुत्र ने नहीं की आत्महत्या बहू सहित 5 पर जताया हत्या का संदेह

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



लाखापुर निवासी युवक के मौत के  प्रकरण में उसके पिता ने हत्या की  आशंका जताई है। युवक के पिता  ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाना  प्रभारी को आवेदन दिया है। युवक  के पिता ने बहू और उसके परिजनों  पर पुत्र की हत्या का संदेह व्यक्त किया है।  25 अक्टूबर को लाखापुर निवासी कमलेश का शव गांव के  ही एक किसान के खेत में पड़ा  मिला था। कमलेश के पिता हीरू  पंवार ने पुलिस को बताया उसका  पुत्र बुदनी में जेसीबी मशीन चलाता  था। बुदनी से कमलेश गांव कब  आया, इसकी जानकारी किसी को  नहीं थी। शाम को पुत्र का शव खेत  में पड़ा होने की सूचना मिली थी।  हीरू ने पुलिस को बताया उसके  पुत्र के साथ गांव का एक युवक  जेसीबी मशीन पर काम करता था।  घटना में इस युवक की भूमिका  भी संदिग्ध है। वहीं उसकी बहू के  साथ पुत्र कमलेश का विवाद चल  रहा था।  घटना के 20 दिन पहले ही  बहू को उसके पिता ने मायके से  कमलेश के पास बुदनी पहुंचाया  था। बहू के पहुंचने के बाद पुत्र  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  हुई है। इस स्थिति में बहू सहित  उसके तीन परिजनों की भूमिका  भी संदेह के दायरे में हैं। इन लोगों  ने कमलेश को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा है।  मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में  टीआई आरएस चौहान ने बताया  खेत में कमलेश का शव पड़ा होने  की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को कमलेश के  शव के पास कीटनाशक की डिब्बी मिली थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश  की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन  से होने की पुष्टि हुई है। मृतक के  पिता ने जिन लोगों पर संदेह व्यक्त किया है उनसे भी पूछताछ की  जाएगी। मृतक और उसकी पत्नी के  मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली  जा रही है।


 www.graminmedia.com

टोल नाके पर स्कूटी से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


मुलताई| फोरलेन मार्ग पर ग्राम   खंबारा के पास टोल प्लाजा पर   स्कूटी अनियंत्रित होने से नीचे   गिरी महिला की इलाज के दौरान   मौत हो गई। नागपुर निवासी जयश्री  इंगोले (47) अपने पुत्र गौरव के   साथ साईंखेड़ा में रिश्तेदार के घर   मेहमानी करने आई थी। साईंखेड़ा   से वापस नागपुर पुत्र के साथ स्कूटी   से जा रही थी। टोल प्लाजा के पास   स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित हो   गई। जिससे जयश्री नीचे गिर गई।   सिर में गंभीर चोट आने से हाईवे की   एंबुलेंस से जयश्री को उपचार के   लिए पांढुर्ना पहुंचाया। जहां उपचार   के दौरान जयश्री की मौत हो गई।         www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें