Pages

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

मुलताई नपाकर्मी की मौत का मामला पत्नी, सास, ससुर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


पत्नी, सास, ससुर की मारपीट से तंग आकर नपाकर्मी ने की थी आत्महत्या 




 मुलताई 
नगर पालिका के पंप अटेंडेंट राजेंद्र बचले ने पत्नी, सास और ससुर के मारपीट से प्रताड़ित होकर 4 फरवरी को ट्रेन से कटकर अपनी जान दी थी। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। 
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ 30 वर्षीय राजेंद्र का विवाह जून 2018 को हसलपुर आमला निवासी भारती के साथ हुआ था। शादी के दूसरे दिन से पत्नी भारती मकान छोटा होने और अलग से कमरा नहीं होने की शिकायत करने लगी। पति राजेंद्र को परिवार से अलग रहने के लिए किराए से मकान लेने की जिंद करती थी। 3 फरवरी को राजेंद्र के घर पर ससुर रूपकुमार बेले और सास अनिता बाई आए विवाद किया। विवाद के दौरान रूपकुमार, अनिता और भारती ने राजेंद्र के साथ मारपीट की थी। 4 फरवरी को सुबह राजेंद्र ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने भारती बचले, रूपकुमार बेले और अनिता बेले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। 

                    www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें