Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

सोमवार, 25 मार्च 2019

बैतूल का युवक बेंगरौल में लापता, अनहोनी की आशंका

ग्रामीण मीडिया संवाददाता|बैतूल   


रोजगार की तलाश में कर्नाटक गए बैतल  के एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  होली पर घर लौट रहे इस युवक के साथ हुई अनहोनी से घर के लोग  परेशान है और वे युवक की तलाश में बैतूल से बैंगलोर के चक्कर  लगा रहे है लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।  बताया जा रहा है कि युवक 7-8 महीने बाद घर लौट रहा था और  उसके पास बीते आठ महीने की तनख्वाह का रुपया रखा हुआ था।  लौटते  समय उसके पीछे कुछ बदमाश पड़ गए जिससे बचने के लिए  वह कर्नाटक पुलिस के पास भी गया लेकिन उसे मदद नही मिली  और तभी से युवक गायब है। 

   युवक राजकुमार सराटकर बीते चार साल से बैंगलोर की कंस्ट्रक्शन  कंपनी एच आर सी प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर का काम  करता था। पिछले 20 मार्च को वह होली पर अपने घर बैतूल के  शिरडी गांव लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक उसने लौटते समय  फोन कर कहा कि उसके पीछे कुछ गुंडे पड गए है जिनसे बचने वह  कर्नाटक के चित्रदुर्ग पुलिस स्टेशन जा रहा है। इसके बाद राजकुमार  का फोन बंद हो गया। बस तभी से वह गायब है। उसके छोटे भाई  दिलीप ने राजकुमार की बैंगलोर स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेकर  पुलिस थाने तक मे खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नही  मिला।अब राजकुमार की पत्नी मोनिका और भाई दिलीप बैतूल  पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगा रहे है लेकिन यहां भी उन्हें कोई  मदद नहीं मिल सकी है। कांग्रेस नेता हेमन्त वागद्रे ने इस मामले में  एसपी बैतूल कार्तिकेयन के से मदद की मांग करते हुए कर्नाटक  पुलिस से संपर्क करने की मांग की है।                          www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें